बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों खूब चमक रहे हैं,, थिएटर्स में अजय की लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन जमकर बिजनेस कर रही है! और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. उनका सिंघम अवतार जनता में एक बार फिर पॉपुलर हो रहा है!
अजय का एक और अवतार है जो हमेशा चर्चा में बना रहता है, उनके इस अवतार ने सोशल मीडिया को खूब मीम्स दिए हैं यह उनका “जुबा केसरी” अवतार. दरअसल, अजय एक इलायची ब्रांड की ऐड करते हैं जिसकी यह टैगलाइन है! इस ऐड में उनके साथ शाहरुख खान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी नजर आ चुके हैं, हालांकि इस ऐड में अजय सबसे पुराने स्टार हैं और इसलिए उन पर खूब मीम्स भी बने हैं. और कई बार उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है. आप अजय ने बताया है कि उनको इस ट्रॉलिंग पर कैसा लगता है!
रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक इंटरव्यू में अजय ने बताया कि,उन्हें इस एड के लिए ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता!इंटरव्यू में रणबीर ने उनसे सवाल किया, “अगर आप बुरा ना माने तो क्या मैं पूछ सकता हूं, ” कि इस मीम्स कल्चर में अगर कोई कहता है जुबा केसरी तो आपका ब्रेन, इसे कैसे प्रक्रिया करता है. इसके जवाब में अजय ने मुस्कुराते हुए कहा ठीक है,’ इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता.’
अजय के साथ बैठे डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बीच में अपना राय रखते हुए कहा, मुझे लगता है,अब ऑफेंसिव लगा बंद हो चुका है, आजकल सब मीम्स एंजॉय करते हैं.आजकल ऐसा हो गया है, कि अरे तूने वह मीम्स देखा!.










