वीडियो शेयर कर लिखा द होम रन सिद्धू जी इस बैक पॉलिटिक्स से दूरी बना चुके हैं: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही थे ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे. करीब 22 साल के राजनीतिक सफर के बाद नवजोत सिंह सिद्धू 2022 से राजनीति से दूर हैं! आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ ही उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की थी”। अब उन्होंने फिर से लाफ्टर शो में वापसी के संकेत दिए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट टैक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर उन्होंने लिखा है – द होम रन। इतना ही नहीं उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसे पर लिखा- सिद्धू जी इस बैक ।इनके पोस्ट से साफ संदेश यह है कि आप क्रिकेट कमेंट्री के बाद वह लाफ्टर शो में भी वापसी कर सकते हैं। बता दे की पुलवामा हमले के बाद विवादित बयान देने के कारण नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया था ।
अर्चना की कुर्सी पर बैठे सिद्धू : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू को अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया। वीडियो में दिखाया गया कि सिद्धू जैसे ही एंट्री लेते हैं ऑडियंस खुशी से झूम उठती है, फिर कपिल बोलते हैं मैं क्या कह रहा था..इतने में ही वह नवजोत सिंह सिद्धू को देखते हैं हैरान हो जाते हैं, फिर नवजोत सिंह सिद्धू कपिल से कहते – ध्यान से देख मैं नवजोत सिंह सिद्धू हूं। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह भागती हुई आती है और कपिल से कहती हैं– उन सरदार साहब से बोल दो कि मेरी कुर्सी से उठ जाएं कब्जा करके बैठ गए हैं।
पुलवामा हमले में विवादित बयान देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटा के दिया गया था। सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। बता दे की पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू ने पाकिस्तान की तरफदारी की थी। इसके बाद शो के मार्क्स ने उन्हें हटाने का निर्णय लिया। शो से हटाने के बाद भी सिद्धू के टेबल में कोई बदलाव नहीं आया।
उन्होंने कहा था कि मैं अपने बयान पर आज भी अडिग हूं। उन्होंने कहा कि,देश पहले आता है और दोस्ती बाद में, लेकिन कुछ कायरो की वजह से पूरे पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
शो में वापसी की क्या है वजह : राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सिद्धू कांग्रेस में पूरी तरह से अलग-अलग पड़ गए हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस में उन्हें कोई अहमियत नहीं दी जा रही है। पार्टी हाई कमान के सामने भी उनकी पकड़ कमजोर पड़ गई है। विधानसभा चुनाव 2022 हारने के बाद सेवा राजनीति में सक्रिय नहीं नजर आए हैं.।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो पर वापसी तो की, लेकिन वो जज बनकर नहीं बल्कि गेस्ट के तौर पर सेट पर पहुंचे हैं. उन्होंने शो पर अपनी पत्नी के साथ शिरकत की. नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के साथ ही क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसर भी शो पर पहुंचे थे.











