• Home
Monday, January 26, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ‘जॉय बांग्ला’ अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा

December 12, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ‘जॉय बांग्ला’ अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 'जॉय बांग्ला' अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

‘जॉय बांग्ला’ अब बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा नहीं होगा। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। बांग्लादेश हाईकोर्ट ने एक आदेश में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के लोकप्रिय जॉय बांग्ला को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित किया था।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाईकोर्ट के 10 मार्च 2020 के फैसले के खिलाफ दो दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में अपील याचिका दायर की थी। मामले में मुख्य न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को आदेश पारित किया। आदेश में कहा गया कि राष्ट्रीय नारा सरकार के नीतिगत निर्णय का मामला है और न्यायपालिका इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। सुनवाई में सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल अनीक आर हक ने कहा कि इस आदेश के बाद जॉय बांग्ला को राष्ट्रीय नारा नहीं माना जाएगा।

उच्च न्यायालय ने 10 मार्च 2020 को ‘जॉय बांग्ला’ को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित किया था। कोर्ट ने सरकार को आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया था ताकि नारे का इस्तेमाल सभी राज्य समारोहों और शैक्षणिक संस्थानों की सभाओं में किया जा सके। इसके बाद 20 फरवरी 2022 को हसीना के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने इसे राष्ट्रीय नारे के रूप में मान्यता देते हुए एक नोटिस जारी किया और अवामी लीग सरकार ने 2 मार्च 2022 को एक गजट अधिसूचना जारी की।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक दिसंबर को 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस और सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। इससे पहले 13 अगस्त को अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद ने फैसला लिया था कि 15 अगस्त को कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं होगा। कुछ दिन पहले बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने करेंसी नोटों से बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटाने का फैसला लिया था। बांग्लादेश में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी शेख हसीना को पांच अगस्त को प्रधानमंत्री पद और देश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश की सत्ता संभाली। इसके बाद बंगबंधु रहमान और शेख हसीना के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं।

Tags: #जॉयबांग्ला#बांग्लादेश#मुख्यन्यायाधीशसैयदरेफातअहमद#राष्ट्रपिताबंगबंधुशेखमुजीबुररहमान#सुप्रीमकोर्ट
ShareSendTweet
Previous Post

असम : सीएम सरमा बोले- भारतीयों और घुसपैठियों को अलग करने के लिए एनआरसी जरूरी

Next Post

जाने : ज्यादातर बाथरूम में हार्ट अटैक आने के कारण

Related News

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप
दुनिया

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप

February 28, 2025
अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार
दुनिया

अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार

February 27, 2025
जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान
दुनिया

जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान

January 20, 2025
अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप
दुनिया

अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

January 19, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर
दुनिया

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास
दुनिया

पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

January 15, 2025
Load More
Next Post

जाने : ज्यादातर बाथरूम में हार्ट अटैक आने के कारण

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.