• Home
Sunday, December 22, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

आशीष देशमुख ने कांग्रेस पर कसा तंज बोले -कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं उनके विधायक BJP में हो जाएं शामिल

November 27, 2024
in सियासत
Reading Time: 1 min read
आशीष देशमुख ने कांग्रेस पर कसा तंज बोले -कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं उनके विधायक BJP में हो जाएं शामिल

आशीष देशमुख ने कांग्रेस पर कसा तंज बोले - कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं उनके विधायक BJP में हो जाएं शामिल

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

महाराष्ट्र में एक तरफ महायुति फिर से नई सरकार बनाने में जुटी है। लेकिन इसके साथ ही भाजपा नेताओं की तरफ से कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के घटक दलों पर हमला भी किया जा रहा है। इस कड़ी में भाजपा नेता आशीष देशमुख ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के सभी 16 नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी का राज्य में कोई भविष्य नहीं है।

नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव जीतने वाले आशीष देशमुख ने एक बयान में दावा किया, ‘ भाजपा और महायुति गठबंधन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की और हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा। कांग्रेस का यह पतन हर जगह हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हर राज्य में सीटों की संख्या और मतदाता आधार में लगातार गिरावट ने कांग्रेस के लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा है, उन्होंने कहा कि परिणाम विपक्षी पार्टी के लिए एक नया निचला स्तर है।उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके विधायकों का कोई भविष्य नहीं है और महाराष्ट्र में उसके विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीती हैं, जो लोकसभा में दूसरे सबसे अधिक 48 सदस्य भेजता है। भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का 17वां राज्य है, जहां विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है।

आशीष देशमुख ने कहा, ‘288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में केवल 16 विधायकों के साथ, कांग्रेस के पास अब सदन में केवल 5.55 प्रतिशत सीटें हैं। यह 1962 के बाद से राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीट हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से गिरकर अब 10 प्रतिशत से भी कम हो गई है। बता दें कि कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आशीष देशमुख जून 2023 में भाजपा में शामिल हो गए।

राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) हाल ही में संपन्न राज्य चुनावों में केवल 46 सीटें जीत सकी। इसमें एमवीए का एक घटक दल कांग्रेस को केवल 16 सीटें मिलीं।

Tags: #bjp#congress#आशीषदेशमुख#महाराष्ट्र
ShareSendTweet
Previous Post

जानें ! थायराइड बीमारी का अचूक इलाज है

Next Post

एकनाथ शिंदे ने साफ किया रुख – ‘मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम का फैसला मुझे मंजूर होगा’,

Related News

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन
देश

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
हरियाणा: पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख
सियासत

हरियाणा: पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

December 20, 2024
सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर

December 20, 2024
जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष
देश

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

December 19, 2024
संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

December 19, 2024
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपाइयों ने की नारेबाजी
सियासत

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपाइयों ने की नारेबाजी

December 19, 2024
Load More
Next Post
एकनाथ शिंदे ने साफ किया रुख – ‘मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम का फैसला मुझे मंजूर होगा’,

एकनाथ शिंदे ने साफ किया रुख - 'मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम का फैसला मुझे मंजूर होगा',

Latest News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.