• Home
Monday, December 23, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

संभल हिंसा के विरोध में मौन धरने पर बैठे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

November 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ अपडेट, सियासत
Reading Time: 1 min read
संभल हिंसा के विरोध में मौन धरने पर बैठे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

संभल हिंसा के विरोध में मौन धरने पर बैठे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

संभल जिले में हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर मौन रहकर प्रदर्शन किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर मौन धरने पर बैठे। बता दें कि हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए हैं। मौत का कारण पुलिस फायरिंग बताया जा रहा है।

कांग्रेस ने मामले में राज्य सरकार पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। संभल हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर बयान देकर कहा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना – जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफरत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।

संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद कर दिए गए थे।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित हुआ 77वां राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस

Next Post

आप सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप बोले – भाजपा द्वारा प्रायोजित है संभल हिंसा

Related News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन
देश

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
महिला सशक्तिकरण के विषय पर केन्द्रित लघु नाटक “फिर सुबह होगी” का किया मंचन
लखनऊ अपडेट

महिला सशक्तिकरण के विषय पर केन्द्रित लघु नाटक “फिर सुबह होगी” का किया मंचन

December 21, 2024
“पोटेंसिअल ऑफ डिजिटल टूल्स इन रिसर्च” पहला व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत
लखनऊ अपडेट

“पोटेंसिअल ऑफ डिजिटल टूल्स इन रिसर्च” पहला व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत

December 21, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम

December 21, 2024
नौसेना एन.सी.सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ
लखनऊ अपडेट

नौसेना एन.सी.सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

December 21, 2024
Load More
Next Post
आप सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप बोले – भाजपा द्वारा प्रायोजित है संभल हिंसा

आप सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप बोले - भाजपा द्वारा प्रायोजित है संभल हिंसा

Latest News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.