• Home
Monday, December 23, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

JHANSI मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, एक्सपायर थे सिलिंडर, 10 नवजात शिशुओं की झुलसने से मौत

November 16, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
JHANSI मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, एक्सपायर थे सिलिंडर, 10 नवजात शिशुओं की झुलसने से मौत

JHANSI मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, एक्सपायर थे सिलिंडर, 10 नवजात शिशुओं की झुलसने से मौत

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग के मामले की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां मिले आग बुझाने वाले सिलिंडर एक्सपायर थे। कोई चार तो कोई दो साल पहले उम्र पूरी कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बुझाने वाले सिलिंडर एक्सपायर हो चुके थे। ये सिलिंडर से आग काबू पाने में नाकाम साबित हुए।

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के लिए लगे फायर इंस्टीग्यूशर गवाही दे रहे हैं कि कोई दो साल पहले तो कोई एक साल पहले अपनी उम्र पूरी कर चुका था। जिसकी वजह से ये सिलिंडर आग बुझाने में नाकाम साबित हुआ। एक सिलिंडर पर 2019 की फिलिंग डेट है, एक्सपायरी डेट 2020 की है। यानि फायर सिलिंडर को एक्सपायर हुए कई साल हो चुके थे। यह सिलिंडिर खाली दिखावे के लिए यहां रखे हुए थे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि फरवरी 2024 में मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाएं देखी गई थी। जून में ट्रायल भी किया गया था, मगर अफसोस की बात यह है कि एसएनसीयू में शुक्रवार की रात आग लगने की घटना हुई और 10 नवजात शिशुओं ने जलने से दम तोड़ दिया। यहां पर आग से बचाव के लिए लगे फायर इस्टिंगयुशर गवाही दे रहे हैं कि कोई दो साल पहले तो कोई एक साल पहले अपनी उम्र पूरी कर चुका था। जिसकी वजह से आग बुझाने में नाकाम साबित हुआ।

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में आग से बचाव के लिए सेफ्टी अलार्म लगाए गए थे, लेकिन आग लगने पर सेफ्टी अलार्म नहीं बजा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है धुआं फैलने के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। अगर सेफ्टी अलार्म समय पर बजता तब बचाव कार्य जल्द शुरू हो सकते थे।

नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में लगी आग चंद मिनट में फैलकर दरवाजे तक पहुंच गई। इस वजह से भीतर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। दमकलकर्मियों ने पीछे के रास्ते अंदर जाने की कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हुए। इसके बाद वार्ड की खिड़की के कांच तोड़कर किसी तरह दमकलकर्मी अंदर पहुंचे। अंदर आग की लपटों के साथ धुआं भरा था। आग लगने के करीब आधे घंटे बाद बचाव कार्य शुरू हो सका। इसके बाद दमकलकर्मियों ने नवजातों को बाहर निकालना शुरू किया।

नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) से आग की लपटें बाहर आतीं देख परिजन चीखते वार्ड को ओर दौड़ पड़े। कई परिजन लपटों की परवाह किए बगैर अंदर जा घुसे। फायरकर्मियों ने उनको बाहर किया। अफरातफरी के बीच दमकलकर्मी वार्ड के भीतर पहुंच सके। उसके बाद वार्ड से भर्ती नवजात बाहर निकाले जाने लगे। नवजातों को बाहर निकालते ही कई परिजन बदहवास हाल में उनको उठाकर अपने साथ ले गए।

 

ShareSendTweet
Previous Post

अयोध्या के बाद अब इस देश में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर

Next Post

झांसी अग्निकांड: हादसे में CM योगी ने मुआवजे का किया एलान, मृतकों के परिजन को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद

Related News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर

December 20, 2024
अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई
उत्तर प्रदेश

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई

December 20, 2024
इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास
उत्तर प्रदेश

इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

December 20, 2024
हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

December 19, 2024
Load More
Next Post
झांसी अग्निकांड: हादसे में CM योगी ने मुआवजे का किया एलान, मृतकों के परिजन को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद

झांसी अग्निकांड: हादसे में CM योगी ने मुआवजे का किया एलान, मृतकों के परिजन को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद

Latest News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.