• Home
Saturday, March 8, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

March 8, 2025
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सेना तथा पर्वतारोहण में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

तूलिका रानी 2023 में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की G 20 (जी 20) ब्रांड एंबेसडर रही हैं, वह पूर्व वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही, अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता, लेखिका तथा असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह उत्तर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाली प्रथम महिला हैं। एशिया के सर्वोच्च ज्वालामुखी माउंट दामावंद पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। भारत, नेपाल, भूटान, रूस, अफ्रीका, ईरान आदि देशों में 26 पर्वतारोहण और ट्रेकिंग अभियान कर देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। वायु सेना में बतौर प्रशासनिक अधिकारी एवं सैन्य प्रशिक्षण अधिकारी दस वर्ष देश की सेवा कर चुकी हैं। वायु सेना अकादमी हैदराबाद में सैन्य प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में भारतनकी प्रथम तीन महिला फाइटर पायलट सहित सैकड़ों भावी अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

उनकी पुस्तक Beyond that Wall, 2021 में दिल्ली से प्रकाशित हुई, जिसके लिए इन्हें साहित्य श्री अवार्ड तथा यंग राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसे एशिया के सबसे बड़े पुस्तक मेला अंतरराष्ट्रीय कलकत्ता पुस्तक मेला तथा विश्व पुस्तक मेला दिल्ली में सम्मिलित किया गया। वह अमेरिका से प्रकाशित पुस्तक ग्रोथ एंड हीलिंग की सह लेखिका हैं। उनकी हिंदी एवं अंग्रेजी की कविताओं सहित कुल 8 पुस्तकें दिल्ली से प्रकाशित हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता के रूप में भारत, अमेरिका, कनाडा, इटली, मलेशिया, साइप्रस, इंग्लैंड आदि देशों में दो बार TEDx सहित 400 से अधिक व्याख्यान और बहुराष्ट्रीय रेडियो व टीवी चैनलों, दूरदर्शन आदि पर इंटरव्यू दे चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, फिक्की द्वारा ग्लोबल वुमन अवार्ड, दिल्ली रत्न, हिंदुस्तान टाइम्स अवार्ड, रेडियो सिटी आइकन अवार्ड सहित 20 पुरुस्कारों से सम्मानित। 2022 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग के वोटर जागरूकता कार्यक्रम स्वीप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। वह महिलाओं को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहती हैं। युवाओं तथा महिलाओं के लिए प्रेरणा तूलिका रानी ने सभी संघर्षरत महिलाओं की सराहना करते ये उन्हें हिम्मत से आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

Related News

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ अपडेट

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

March 8, 2025
वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : UP के 34 विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के बीच कार्यक्रम राजभवन में हुआ

LU : महिला अध्ययन संस्थान द्वारा संस्कृतिकी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया

समाज कार्य विभाग ने किया महिला शिक्षकों एवं महिला सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित

लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय के कॉमर्स फेस्ट “अनंतम” का समापन

Load More

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

March 8, 2025
वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

March 8, 2025
वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन

वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन

March 8, 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : UP के 34 विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के बीच कार्यक्रम राजभवन में हुआ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : UP के 34 विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के बीच कार्यक्रम राजभवन में हुआ

March 8, 2025
LU : महिला अध्ययन संस्थान द्वारा संस्कृतिकी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया

LU : महिला अध्ययन संस्थान द्वारा संस्कृतिकी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया

March 8, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In