• Home
Friday, February 28, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र देगा आर्थिक विकास को गति

February 28, 2025
in लखनऊ अपडेट
उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र देगा आर्थिक विकास को गति
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

राज्य राजधानी क्षेत्र (एस0सी0आर0) विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय के अटल सुशासन पीठ, लोक प्रशासन विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू तथा विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव अनुराग यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो0 मनुका खन्ना ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग के शिक्षक डॉ0 उत्कर्ष मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ0 एस0एस0 चौहान ने प्रतिभागियों का विषयवस्तु से सम्यक परिचय कराया। इसके पश्चात प्रमुख सचिव महोदय ने भारत, विशेषतः उत्तर प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या को इंगित करते हुए राज्य राजधानी क्षेत्र के महत्व को उजागर किया। श्री यादव द्वारा नई इकाइयों के निर्माण एवं इंटीग्रेटेड प्लानिंग पर भी विशेष प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि वेंकटेश्वर लू द्वारा इस नीति के क्रियान्वयन के लिए जनता के साझा प्रयासों पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय दर्शन में राजधर्म को आधुनिक स्वरूप में समझाने का प्रयास किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रति कुलपति महोदया ने अतिथियों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का पश्चिमी विचारकों के राजनैतिक सिद्धांतों से एक तुलना प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम सत्र में डॉ0 यू0बी0 सिंह द्वारा एस0सी0आर0 के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।

द्वितीय सत्र में हिमांशु चंद्रा ने एम0एम0आर0डी0ए0 की यातायात प्रणाली में जी0आई0एस के भूमिका के बारे में बताया। तृतीय सत्र में प्रशांत मिश्र, आई0आर0एस0ई0 द्वारा राज्य राजधानी क्षेत्र में मेट्रो की भूमिका पर चर्चा की। चतुर्थ सत्र में नसीरुद्दीन ने योजना निर्माण में जन सहभागिता पर बल दिया। समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो0 अरविंद मोहन रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो0 मोहन ने इस विषय की सारगर्भिता एवं आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने एस0सी0आर0 को राजधानी पर बढ़ते जनसंख्या दबाव के निस्तारण का माध्यम बताया और उन्होंने कहा की इसके माध्यम से निवेश और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में पीठ के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो0 नन्द लाल भारती ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यशाला में नगर नियोजन, नगर पंचायत, मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ0 वैशाली सक्सेना, डॉ0 श्रद्धा चंद्रा, डॉ0 नंदिता कौशल, ऋचा यादव, फैसल अंसारी, शिवानी सिंह, रंजीत कुमार, स्वाति दास, एकांश अवस्थी, पयोध कांत, अणिमा शुक्ला, डॉ0 राजेश कुमार, विनोद कुमार, रज्जन मिश्र, वंदना यादव एवं अन्य विद्वान, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

LU : प्राणि विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान हुआ आयोजन

Related News

LU : प्राणि विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान हुआ आयोजन
लखनऊ अपडेट

LU : प्राणि विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान हुआ आयोजन

February 28, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय : अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सृजन की सिफारिश
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सृजन की सिफारिश

February 28, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के 23 छात्रों का विप्रो कंपनी में हुआ प्लेसमेंट
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय के 23 छात्रों का विप्रो कंपनी में हुआ प्लेसमेंट

February 28, 2025
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न

February 28, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय में नेशनल साइंस डे के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय में नेशनल साइंस डे के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

February 28, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय : फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के योग विभाग के तत्वाधान में कार्यशाला का हुआ समापन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के योग विभाग के तत्वाधान में कार्यशाला का हुआ समापन

February 28, 2025
Load More

Latest News

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र देगा आर्थिक विकास को गति

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र देगा आर्थिक विकास को गति

February 28, 2025
LU : प्राणि विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान हुआ आयोजन

LU : प्राणि विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान हुआ आयोजन

February 28, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय : अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सृजन की सिफारिश

लखनऊ विश्वविद्यालय : अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सृजन की सिफारिश

February 28, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के 23 छात्रों का विप्रो कंपनी में हुआ प्लेसमेंट

लखनऊ विश्वविद्यालय के 23 छात्रों का विप्रो कंपनी में हुआ प्लेसमेंट

February 28, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.