• Home
Tuesday, January 27, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

दिल्ली-राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

February 26, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
दिल्ली-राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

दिल्ली-राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नई दिल्ली : उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में नए पश्चिमी विक्षोभ से भारत के कई राज्यों में बुधवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तरी राज्यों में बारिश हो सकती है तो दक्षिण के राज्यों में तेज गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में भी तेज गर्मी के आसार हैं। वहां अगले कुछ दिनों में तापमान दो-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित सात राज्यों में बारिश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है आने वाले दो से तीन दिनों तक यह जारी रह सकती है। IMD ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां हो सकती है भारी बारिश
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहां 26 फरवरी से एक मार्च के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश

सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम तो गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 26 फरवरी से एक मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में बुधवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। गुरुवार और शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान के सात जिलों में बारिश के साथ आंधी

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बाद 27 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

महाशिवरात्रि के अगले दिन नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के सात जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और भरतपुर में बारिश और आंधी के आसार हैं। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अलवर, सीकर, कोटा, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, नागौर, फतेहपुर, दौसा, करौली, अजमेर और जयपुर में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। राज्य के पश्चिमी जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 34.1, जालोर में 33.9, पाली में 32.1, जोधपुर में 33.2, बीकानेर में 32 और चित्तौडग़ढ़ में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।

ShareSendTweet
Previous Post

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, लगाई संगम में डुबकी

Next Post

चूरू के सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार किया गया सम्मानित

Related News

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
देश

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
भारत और ईयू की स्वाभाविक रणनीतिक साझेदारी : पीएम मोदी
देश

भारत और ईयू की स्वाभाविक रणनीतिक साझेदारी : पीएम मोदी

February 28, 2025
बिलासपुर में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
देश

बिलासपुर में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

February 28, 2025
ईशा फाउंडेशन से जुड़े केस में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से ‘सुप्रीम’ इनकार, दिए निर्देश
देश

ईशा फाउंडेशन से जुड़े केस में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से ‘सुप्रीम’ इनकार, दिए निर्देश

February 28, 2025
भारत की जीत पर लगाए थे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर
देश

भारत की जीत पर लगाए थे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर

February 26, 2025
Load More
Next Post
चूरू के सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार किया गया सम्मानित

चूरू के सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार किया गया सम्मानित

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.