• Home
Tuesday, January 27, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, लगाई संगम में डुबकी

February 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, लगाई संगम में डुबकी

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, लगाई संगम में डुबकी

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

महाकुंभ का अंतिम स्नान पर्व बुधवार को ‘हर हर महादेव’ के घोष के साथ प्रारंभ हो गया. बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा और संगम में डुबकी लगाना जारी है. इस बीच, सरकार ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की. अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8 बजे तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. इस तरह से महाकुंभ में अब तक 65.37 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके हैं और शाम तक यह आंकड़ा 66 करोड़ को पार करने की संभावना है l

सीएम योगी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर लोगों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”महाकुंभ 2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पधारे सभी पूज्य साधु संतों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन.” उन्होंने कहा, ”त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव.”l

सीएम योगी सुबह से ही कर रहे निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर तड़के 4 बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए नियंत्रण कक्ष में पहुंच गए. गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां वह स्नान पर्व पर पल-पल की निगरानी करते नजर आए. सरकारी बयान के मुताबिक, इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः से ‘वॉर रूम’ में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और स्थिति पर नजर रखी थी l

45 दिनों तक चला महाकुंभ

प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाले महाकुंभ में पहला स्नान पर्व 13 जनवरी को शुरू हुआ और महाशिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त से ही देश के कोने कोने से श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन में भगवान शिव ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला और इसकी बूंदें जहां जहां गिरी, वहां वहां कुंभ मेले का आयोजन होता है. महाकुंभ मेले के छह स्नान पर्वों में तीन स्नान पर्व अमृत स्नान के थे और ये 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर संपन्न हुए तथा सभी 13 अखाड़े अमृत स्नान करके मेले से विदा हो चुके हैं l

महाशिवरात्रि पर मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला और जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही जिले और मेला क्षेत्र में ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया. उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) (कुंभ) वैभव कृष्ण ने बताया, ”हमने श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए मेला क्षेत्र में 5 प्रमुख शिवालयों पर व्यापक बंदोबस्त किए हैं. हमें मंगलवार की तुलना में बुधवार को कहीं अधिक भीड़ होने की संभावना है.”l

ShareSendTweet
Previous Post

ऑस्कर योग केन्द्र ने स्नेहधरा वृद्धाश्रम में आयोजित किया महाकुंभ स्नान

Next Post

दिल्ली-राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत
उत्तर प्रदेश

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न

February 28, 2025
Load More
Next Post
दिल्ली-राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

दिल्ली-राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.