महाकुंभ-2025
शास्त्रों में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस अमावस्या के दिन स्नान और दान का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत फलदायी माना जाता है। इस साल मौनी अमावस्या का त्योहार 29 जनवरी यानी कि आज है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की नेत्री सुलोचना मौर्या नें अपनें विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर अवकाश की मांग की उन्होंने पत्र के माध्यम के माध्यम से अनुरोध किया कि महाकुम्भ स्थानीय प्रयागराज का त्यौहार न रहकर अब अंतराष्ट्रीय कार्यकम बन चुका है। वर्तमान में जिस तरह से जनमानस की आस्था को आगे बढ़ाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है हम उसका स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं। प्राचीनतम सनातन धर्म की संस्कृति एवं परम्पराओं को आगे बढ़ाने वाली भाजपा सरकार में मौनी अमावस्या के इस महापर्व पर सभी की मांग एवं हमारा अनुरोध है कि दिनांक 29.01.2025 मौनी अमावस्या पर अवकाश घोषित करने की नितांत आवश्यकता है, जिससे सम्बन्धित लोक परम्पराओं का निर्वहन करते हुए माँ गंगा का पावन स्नान किया जा सके।
जानिये कौन हैं सुलोचना मौर्या
सुलोचना मौर्या उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष हैं इस संगठन के माध्यम से महिला शिक्षकों की आवाज़ उठाती हैं और उनकी समस्याओं को शासन तक अवगत कराती हैं