• Home
Sunday, January 19, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

गाजियाबाद : लोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चे और 1 महिला जिंदा जली

January 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Reading Time: 1 min read
गाजियाबाद : लोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चे और 1 महिला जिंदा जली

गाजियाबाद : लोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चे और 1 महिला जिंदा जली

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक घर में आग लगने से तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। जबकि दो झुलस गए हैं। परिवार में चार मौत होने से कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह करीब छह बजे मकान की दो मंजिल में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बच्चे जीशान, अयान, शान और महिला गुलबाहर की मौत हो गई।

घटना में शाहनवाज, शाहनवाज की पत्नी आयशा, शाहनवाज के बेटे जान ने पड़ोसी की छत से कूद कर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मूल रूप से मवाना मेरठ के रहने वाले शाहनवाज और शमशाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी में करीब 30 साल से रह रहे हैं। दोनों भाई सिलाई का काम करते हैं। शाहनवाज के परिवार में पत्नी गुलबहार दो बच्चे जीशान और अयान हैं।
शमशाद के परिवार में उसकी पत्नी आयशा और दो बच्चे शान और जान हैं। यह सभी आठ लोग चार मंजिल के मकान में रहते हैं। शनिवार रात सभी लोग मकान की चौथी मंजिल में दो अलग-अलग कमरों में सोए थे।
 आग लगने पर पूरे मकान में धुआं फैल गया। धुआं फैलने पर शाहनवाज, शाहनवाज की पत्नी आयशा, शाहनवाज के बेटे जान ने पड़ोसी की छत से कूद कर जान बचाई।

बाकी परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। इस पर दोनों भाई फिर वापस अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आग चौथी मंजिल तक पहुंच चुकी था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
कुछ देर बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग के टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घर के अंदर फंसे बच्चे और महिला को बाहर निकाल। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी ग्रामीण अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जान पुत्र शमशाद (4), आयशा पत्नी शमशाद (30) घायल हैं। गुलबहार पत्नी शाहनवाज (32), शान पुत्र शमशाद (8), जीशान पुत्र शाहनवाज (7), और अयान पुत्र शाहनवाज (4) की मौत हो गई है।
इस घटना में बचे लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी उन्हें जानकारी नहीं है। नीचे वाली मंजिल से धुआं और आग की लपेटें निकल रही थीं। तीसरी मंजिल पर सिलाई मशीन का सामान और कपड़े रखे हुए थे। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पूरे मकान में फैल गई।
Tags: #Ghaziabad#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

मन की बात : PM मोदी गणतंत्र दिवस से पहले इन मुद्दों पर रखेंगे विचार

Related News

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने किया शपथ ग्रहण कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने किया शपथ ग्रहण कार्यक्रम

January 19, 2025
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

January 19, 2025
प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

January 19, 2025
मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया
उत्तर प्रदेश

मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया

January 17, 2025
कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह
उत्तर प्रदेश

कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह

January 17, 2025
सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

January 17, 2025
Load More

Latest News

गाजियाबाद : लोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चे और 1 महिला जिंदा जली

गाजियाबाद : लोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चे और 1 महिला जिंदा जली

January 19, 2025
मन की बात : PM मोदी गणतंत्र दिवस से पहले इन मुद्दों पर रखेंगे विचार

मन की बात : PM मोदी गणतंत्र दिवस से पहले इन मुद्दों पर रखेंगे विचार

January 19, 2025
लड़कियों की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष पर सहमति बनी

लड़कियों की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष पर सहमति बनी

January 19, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम नेपाल रवाना

लखनऊ विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम नेपाल रवाना

January 19, 2025
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने किया शपथ ग्रहण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने किया शपथ ग्रहण कार्यक्रम

January 19, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.