• Home
Sunday, January 19, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा

January 19, 2025
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : सहारागंज थ्री वीकेंड फेस्टिवल “कुंभ वाइब्स” की दूसरी कड़ी के रूप में “कुंभ स्पेशल त्रिधारा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कथक की प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। इसके साथ ही महाकुंभ क्विज और कलश सज्जा की दिलचस्प प्रतियोगिताएं भी हुई। आयोजन स्थल पर विशाल कलश भी महाकुंभ के सेल्फी प्वाइंट के रूप में रखा गया है। इन कार्यक्रमों में भागीदारी पूरी तरह से नि:शुल्क है।

“कुंभ वाइब्स” के दूसरे वीकेंड “कुंभ स्पेशल त्रिधारा” कार्यक्रम में भी महाकुंभ क्विज हुई। इसमें समुद्र मंथन में किस नाग का प्रयोग किया गया था जैसे आसान प्रश्नों का उत्तर देने वाले विजेताओं को यूथ स्किल वॉल्कैनो द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसमें अमन चौधरी, देवीना, देवांजना ने सही उत्तर देकर प्रशंसा हासिल की।

कलश सज्जा की दिलचस्प प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक्रेलिक रंग, शीशे, धागे आदि से सजावट कर अपनी प्रबल दावेदारी पेश की। इसमें शौर्य और उनके साथियों ने एक से बढ़कर एक सजावट कर पुरस्कार हासिल किए।

संध्या का मुख्य आकर्षण रही वरिष्ठ कथक गुरुओं के दल द्वारा कथक की प्रस्तुतियां। इसमें कथक गुरु आकांक्षा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में गार्गी द्विवेदी, देवीना, देवांजना, रिदम गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, समृद्धि श्रीवास्तव, आयुषी सिंह, उन्नयन शुक्ला, वरुणिका गुप्ता, वारिधि के दल ने शिव वंदना “बम बम भोले” और देवी स्तुति “जय जय जग जननी देवी” पर मनभावन नृत्य कर तालियां बटोरीं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुतियां दे चुके कथक गुरु पं.अनुज मिश्रा ने पंचम सवारी के साथ “गरज गरज आज मेघ” पर सशक्त प्रस्तुतियां दी। इस प्रस्तुति को श्रेया, प्रियतम, सिद्धि, यशवी, प्रगति ने खूबसूरती के साथ पेश किया।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से कथक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। उसमें वरिष्ठ कथक गुरु पं.राजेन्द्र गंगानी ने कथक रसिकों को कथक की बारीकियां बतायी। इसमें अरिंदम, श्रद्धा, तनुश्री, रोशनी, सुरभि निगम, मुस्कान सहित अन्य ने भाग लिया।

लखनऊ की मशहूर जुड़वा रतन बहनों द्वारा कथक की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केन्द्र बनी। उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती पर आधारित “त्रिधारा” में सुंदर नृत्य संयोजन पेश किये। इस अवसर पर सहारागंज के हेड सुनील बंका सहित कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

इस क्रम में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से “वीरों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन सहारागंज में किया जाएगा। उसमें स्लोगन मेकिंग कम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उसमें स्वच्छ भारत-विकसित भारत, गणतंत्र दिवस, तिरंगा आदि विषयों पर स्लोगन लिखने होंगे। इसी क्रम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आकर्षण के रूप में इस कार्यक्रम में विभिन्न हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। संगीतमय प्रस्तुति के रूप में इंडियन आइडल से लोकप्रिय हुआ फ्रेंडशिप बैंड द्वारा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी।

Tags: #lucknow#saharaganj#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया

Related News

नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया
लखनऊ अपडेट

नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया

January 19, 2025
Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक
लखनऊ अपडेट

Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक

January 17, 2025
मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया
उत्तर प्रदेश

मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया

January 17, 2025
दिव्यांग कृत्रिम अंग उपकरण एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब
लखनऊ अपडेट

दिव्यांग कृत्रिम अंग उपकरण एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

January 17, 2025
इंडियन सिल्क गैलरी हैंडलूम एक्सपो 2025 के प्रथम संस्करण का हुआ उद्घाटन
लखनऊ अपडेट

इंडियन सिल्क गैलरी हैंडलूम एक्सपो 2025 के प्रथम संस्करण का हुआ उद्घाटन

January 17, 2025
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने पहला ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ किया आयोजित
लखनऊ अपडेट

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने पहला ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ किया आयोजित

January 17, 2025
Load More

Latest News

“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा

“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा

January 19, 2025
नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया

नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया

January 19, 2025
प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

January 19, 2025
Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक

Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक

January 17, 2025
“निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली गई “संवैधानिक अधिकार यात्रा”

“निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली गई “संवैधानिक अधिकार यात्रा”

January 17, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.