• Home
Tuesday, January 27, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया

January 19, 2025
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
नाटक ‘कंजूस’ के किरदारों की हसरतों ने दर्शकों को खूब हंसाया
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : मानवीय संवेदनाओं से हटकर दौलत के प्रति मोह और इंसानी हसरतों पर करारा व्यंग्य करते नाटक कंजूस का मंचन नौशाद संगीत डेवलेपमेंट सोसाइटी ने अतहर के निर्देशन में शाम वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान भी प्रदान किये गये।

संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के रंगमण्डल अनुदान के तहत नाट्य मंचन से पहले नौशाद संगीत सम्मान से नौटंकी विशेषज्ञ आतमजीत सिंह, रंगनेत्री अचला बोस व मृदुला भारद्वाज, अभिनेता नवाब मसूद अब्दुल्लाह तथा प्रो. फरजाना मेहदी जी को अलंकृत किया गया। सम्मान अतिथियों के तौर पर न्यायमूर्ति मनीष कुमार, जस्टिस आलोक माथुर, जस्टिस संगीता चन्द्रा और इरा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अब्बास मेंहदी ने प्रदान किये।

फ़्रेंच नाटककार मौलियर द्वारा सत्रहवीं सदी में लिखे इस नाटक के हजरत आवारा के मुस्लिम परिवेश में किये रूपांतरण के केन्द्र में एक कंजूस लेकिन रईस विधुर मिर्जा सखावत बेग और उसका बेटा मर्रुख और बेटी अजरा है। नाटक में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं, जो देखने वालों को लगातार बांधे रखकर हंसाते हैं। कंजूस पिता बेटी की शादी एक अमीर लड़के से करना चाहता है लेकिन बेटी अजरा एक साधारण लड़के नासिर से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है। वहीं कंजूस का बेटा अपने से उम्र में बड़ी औरत मरियम से शादी की इच्छा रखता है, जबकि मिर्जा खुद मरियम से निकाह करना चाहते हैं। मिर्जा के घर में इन तीनों के अतिरिक्त कजरा के प्रेमी नौकर नासिर, कोचवान व बावर्ची अल्फू के साथ नम्बू नौकरी करते हैं।

स्वभाव से कन्जूस होने के साथ-साथ शक्की मिज़ाज के मिर्जा ने घर के बगीचे की जमीन में दस हजार अशर्फियां दबाकर महफूज रखी हैं। मिर्जा को हमेशा इस बात का डर रहता है कि नौकर कहीं उसकी रकम चुरा न ले। इधर फर्रुख और अजरा अपने-अपने मोहब्बत की दास्तान सुनाकर शादी की योजना बनाते हैं। इसी बीच मिर्जा वहाँ पहुँचकर मरियम से अपनी शादी के बारे में फर्रुख और अजरा से राय पूछता है। यह जानकर फर्रुख मियां के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। बाप-बेटे में खूब कहा सुनी होती है। लेकिन मिर्जा अपने इरादे से टस से मस नहीं होते। साथ ही मिर्जा अपनी बेटी अजरा का निकाह असलम साहब के साथ करवाने की जिद पर उतर आते हैं।

Tags: #lucknow#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Next Post

“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ अपडेट

संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

April 16, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन

April 16, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post
“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा

“कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ कुंभ स्पेशल त्रिधारा

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.