• Home
Sunday, January 19, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

January 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

घने कोहरे, बारिश और गलन भरी हवाओं के बाद शनिवार को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में खिली धूप निकली। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बाद फिर मौसम पलटेगा। 22 व 23 जनवरी को बारिश की संभावना है। इसके पहले 21 जनवरी तक रात से सुबह तक कोहरे के असर के साथ दिन में मौसम साफ रहेगा। उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। आगामी दिनों में कोहरा घट भी सकता है।

शनिवार सुबह घने कोहरे के बाद दिन में करीब 11 बजे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। हालांकि गलन भरी हवा का असर पूरे दिन बना रहा। सर्द हवा के चलते धूप ढलने के बाद ठिठुरन भी महसूस हुई। शनिवार का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। सोमवार से पछुआ हवाओं की गति बढ़ने के कारण कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22-23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि यात्री कोहरे के दौरान सतर्क रहें और मौसम में बदलाव को देखते हुए आवश्यक तैयारी करें।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट : देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा रहने की आशंका है।
ShareSendTweet
Previous Post

Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक

Related News

मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया
उत्तर प्रदेश

मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया

January 17, 2025
कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह
उत्तर प्रदेश

कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह

January 17, 2025
सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

January 17, 2025
Priyanka Death Case: हत्या के आरोप पर प्रियंका के पति ने दिया बयान
उत्तर प्रदेश

Priyanka Death Case: हत्या के आरोप पर प्रियंका के पति ने दिया बयान

January 15, 2025
किसान नेता राकेश टिकैत ने किए रामलला के दर्शन, दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश

किसान नेता राकेश टिकैत ने किए रामलला के दर्शन, दिया बड़ा बयान

January 15, 2025
UP में घने कोहरे से लिपटा, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार
उत्तर प्रदेश

UP में घने कोहरे से लिपटा, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

January 15, 2025
Load More

Latest News

प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में छाया घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

January 19, 2025
Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक

Genpact और LU के बीच करियर अवसर बढ़ाने के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के साथ संवादात्मक बैठक

January 17, 2025
“निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली गई “संवैधानिक अधिकार यात्रा”

“निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली गई “संवैधानिक अधिकार यात्रा”

January 17, 2025
मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया

मध्यांचल के विभिन्न जनपदों से सत्याग्रह में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया

January 17, 2025
दिव्यांग कृत्रिम अंग उपकरण एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

दिव्यांग कृत्रिम अंग उपकरण एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

January 17, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.