• Home
Friday, January 17, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने पहला ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ किया आयोजित

January 17, 2025
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने पहला ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ किया आयोजित
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ की मेजबानी की। जिसका शीर्षक ‘क्लासरूम से क्लाउड तक: एआई भविष्य की अगुवाई’ था। इस अवसर पर तकनीकी विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों ने वैश्विक स्तर पर बढ़ते एआई के महत्व और उसमें योगदान देती भारत सरकार की नीतियों पर मंथन किया। इस समिट का उद्देश्य एआई विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों को एक मंच प्रदान करना था, जो एआई द्वारा भविष्य में जनित रोजगार के अवसर, चुनौतियों और उनके निवारण आदि पर चर्चा कर सके, साथ ही आने वाली पीढ़ी को एआई सक्षम बनाने के लिए आवश्यक चरणों पर विस्तृत अध्यन कर वैचारिक निष्कर्ष निकाल सके।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में एआई समिट 2025 की शोभा बढ़ाई, जबकि एआई समिट में भाग लेने वाले अन्य गणमान्यों में संसद सदस्य (राज्यसभा) और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू, एक्सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक अग्रवाल, एमपी अग्रवाल, उच्च शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जीसी त्रिपाठी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रबंध निदेशक जय इंदर सिंह संधू शामिल थे। उद्योग विशेषज्ञों के अलावा लता सिंह, पार्टनर – स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स एंड इकोसिस्टम, आईबीएम कंसल्टिंग, सुवर्णनिधि राव, लीड – अर्ली करियर टैलेंट, भारतीय उपमहाद्वीप, फिलिप्स इंडिया, प्रमोद कुमार झा, वरिष्ठ निदेशक एचआर बिजनेस पार्टनर, टिमिंडट्री, 200 स्कूलों के प्रिंसिपल, 30 कॉलेज और पांच विश्वविद्यालयों के अधिकारी शामिल थे।

सतनाम सिंह संधू ने कहा ‘‘एआई एप्लिकेशन हर किसान, हर वर्ग, हर नौजवान व हर क्षेत्र में बदलाव ला कर लोगों की जिंदगी को बदल सकती हैं। इस लिए हमने लखनऊ कैंपस में मल्टी डिस्प्लीनरी कोर्सेस शुरू किये हैं, जहाँ स्टूडेंट्स को एआई के बारे संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। एआई एप्लिकेशन की शिक्षा दी जाएगी और एआई लीटरेसी करवाई जाएगी ताकि उन व्यक्तियों को भी फायदा मिल सके जो मौजूदा समय में नौकरी कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जी.सी. त्रिपाठी ने अपने मुख्य भाषण में कहा, “हमें शिक्षा के विस्तार और प्रसार की आवश्यकता है। शिक्षा के विस्तार के लिए छात्रों और शिक्षकों पर दबाव होता है। इसलिए इस दबाव और तनाव को कम करने के लिए हमें विकल्प तलाशने होंगे और छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के तनाव को कम करने के लिए ए.आई. ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि ए.आई. मनुष्य की बुद्धि की नकल करने का एक तंत्र है और सभी क्षेत्रों में, हम जानते हैं कि शिक्षा का विस्तार और प्रसार एक आवश्यक हिस्सा है। अगर हमें भारत को स्वतंत्र, मुक्त और संप्रभु बनाना है, तो हमें ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत को स्वतंत्र और संप्रभु बनाना होगा। हम ए.आई. प्रणाली की मदद से ऐसा कर सकते हैं।”

ShareSendTweet
Previous Post

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की मासिक बैठक हुई संपन्न

Related News

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की मासिक बैठक हुई संपन्न
लखनऊ अपडेट

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की मासिक बैठक हुई संपन्न

January 17, 2025
कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह
उत्तर प्रदेश

कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह

January 17, 2025
स्टार ऑफ लखनऊ 2025 का हुआ आयोजन, शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की माँ  को किया गया सम्मानित
लखनऊ अपडेट

स्टार ऑफ लखनऊ 2025 का हुआ आयोजन, शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की माँ को किया गया सम्मानित

January 11, 2025
भाजपा ने अफसरों के माध्यम से संभल में हिंसा करवाई : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने अफसरों के माध्यम से संभल में हिंसा करवाई : अखिलेश यादव

January 7, 2025
लखनऊ अपडेट

युवा सशक्तिकरण संस्थान में योगेश श्रीवास्तव को बनाया गया युवा अध्यक्ष

January 5, 2025
भ्रष्टाचार में यदि लिप्त हैं मंत्री आशीष पटेल तो बर्खास्त करें उन्हें योगी सरकार : अजय राय
लखनऊ अपडेट

भ्रष्टाचार में यदि लिप्त हैं मंत्री आशीष पटेल तो बर्खास्त करें उन्हें योगी सरकार : अजय राय

January 4, 2025
Load More

Latest News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने पहला ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ किया आयोजित

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने पहला ‘एआई हायर एजुकेशन समिट 2025’ किया आयोजित

January 17, 2025
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की मासिक बैठक हुई संपन्न

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की मासिक बैठक हुई संपन्न

January 17, 2025
कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह

कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अग्रसर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह

January 17, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

January 17, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.