• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार में यदि लिप्त हैं मंत्री आशीष पटेल तो बर्खास्त करें उन्हें योगी सरकार : अजय राय

January 4, 2025
in लखनऊ अपडेट, सियासत
Reading Time: 1 min read
भ्रष्टाचार में यदि लिप्त हैं मंत्री आशीष पटेल तो बर्खास्त करें उन्हें योगी सरकार : अजय राय

भ्रष्टाचार में यदि लिप्त हैं मंत्री आशीष पटेल तो बर्खास्त करें उन्हें योगी सरकार : अजय राय

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने यदि भ्रष्टाचार किया है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिम्मत दिखाते हुए उन्हें अपने मंत्रीमण्डल से बर्खास्त करें और यदि मंत्री आशीष पटेल सही हैं और सरकार एसटीएफ और सूचना निदेशक मिलकर उन्हें प्रडताडित कर रहे हैं और उनमें जरा सा भी स्वाभिमान हो तो उनके और अनुप्रिया पटेल जी को इस अपमान करने वाली भाजपा सरकार को तत्काल छोड़ देना चाहिए। इसका कांग्रेस पार्टी स्वागत करेगी। उक्त बातें आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने पत्रकारों के समक्ष दिया।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है नीचे से लेकर ऊपर तक बहुत बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है, जिससे प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि भाजपा सरकार में मंत्री आशीष पटेल कीे रिश्तेदार और विधायिका पल्लवी पटेल ने उनके ऊपर तमाम तथ्यों के साथ दावा करते हुए आरोप लगाया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ना तो उनकी जांच कराने को तैयार हैं और ना ही मंत्री को बर्खास्त कर पा रहे हैं। जबकि मंत्री ने सीधे-सीधे योगी के दो खास सिपहसालार एसटीएफ चीफ अमिताभ यश और सूचना निदेशक शिशिर सिंह पर खुले आम आरोप लगाया है।

अजय राय ने कहा कि मंत्री आशीष पटेल यदि ईमानदार हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है तो उन्हें हिम्मत दिखानी चाहिए कि वह तत्काल इस्तीफा देकर अपने आत्मसम्मान की रक्षा करे और यदि वह ऐसा करते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार की योजना ‘‘जन जीवन मिशन’’ में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत उ0प्र0 में 31 हजार 3 सौ 3 करोड़ के घोटाले की एक जनहित याचिका उच्चन्यायालय के लखनऊ खंडपीठ में दायर की गई है। याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि जलजीवन मिशन के तहत नियम कानून को ताक पर रखकर हजारों करोड़ की बंदरबांट हुई है।

अजय राय ने कहा कि धार्मिक मुद्दों को उठाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार से धर्म भी अछूता नहीं रहा है। राम मंदिर से शुरू हुआ भ्रष्टाचार बनारस काशी कॉरिडोर होते हुए कुंभ मेले में भी पहुंच गया है। इन सभी जगहों पर सारे ठेके गुजरातियों को दिये गये हैं जो कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। जो लोग आजादी के पहले से कुंभ का कार्य किया करते थे वह आज पेटी ठेकेदारों के रूप में कार्य कर रहे हैं।

राय ने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ जी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को अब इस प्रदेश की जनता भली भांति पूर्वक समझ चुकी है और अब वह उसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को वोट की चोट देकर सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

ShareSendTweet
Previous Post

“संवेदना द फाउंडेशन” ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मरीजों को बांटे कम्बल

Next Post

UNMARRIED COUPLE NO ENTRY-OYO

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ अपडेट

संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

April 16, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन

April 16, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post

UNMARRIED COUPLE NO ENTRY-OYO

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.