रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंघम अगेन “बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है! दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने भी दूसरे हफ्ते भी जनता को जबरदस्त एंटरटेनमेंट डिलीवर करना जारी रखा!!10 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया!
“सिंघम अगेन” की सॉलिड कामयाबी का स्वाद ले रहे रोहित शेट्टी ने जब अपनी फिल्म को लेकर डिटेल में बातचीत की है उन्होंने बताया की फिल्म में रामायण वाला एंगल रखना उन्हें कितना रिस्की लग रहा था! सिंघम फ्रेंचाइजी में दीपिका पादुकोण की एंट्री भी लोगों को पसंद आई, मगर कास्ट में अपने रियल पति रणवीर सिंह के होने के बावजूद फिल्म में यह जोड़ी एक साथ नजर नहीं आई, रोहित ने बताया इसकी वजह क्या है
रामायण एंगल में था रिस्क
रोहित शेट्टी ने बताया, हम सब मेकिंग के दौरान बहुत परेशान थे, स्टार कास्ट और एक्शन एक तरफ है, लेकिन हम सब इस बात को लेकर ज्यादा अलर्ट और कॉन्शियस थे, की कोई गलती ना हो,क्योंकि सभी लोग रामायण से इमोशनली बहुत जुड़े हुए हैं किसी की भावना को आहत न करना हमारे लिए बहुत बड़ा टास्क था रोहित ने आगे कहा कि उन्हें फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से ज्यादा डर इस बात को लेकर था,की कहानी फिल्म में रामायण वाले हिस्से को लेकर किसी को आपत्ति ना हो, उन्होंने कहा की, कहानी में रामायण को शामिल करना एक बहुत बड़ा रिस्क फैक्टर था! रोहित ने बताया कि हम इस बात को लेकर बहुत सचेत थे कि यह एक यूनीक कॉन्सेप्ट है, इसलिए हम यह करने के लिए तुरंत राजी हो गए थे,,लेकिन फिर भी हम डरे हुए थे,यह सोचकर कि अगर हम रामायण को लेकर गलत हो गए तो क्या होगा??अगर लोगों को पसंद नहीं आई तो बहुत बवाल हो जाएगा! और तगड़ी आलोचना होगी इससे हमारे फिल्म को बहुत नुकसान पहुंचा !!









