• Home
Friday, January 30, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में LU के स्टूडेंट गौरव ओझा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

January 4, 2025
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में LU के स्टूडेंट गौरव ओझा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में LU के स्टूडेंट गौरव ओझा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 के अधीन “विकसित भारत युवा नेता संवाद” कार्यक्रम के तृतीय चरण के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को नामित किया गया था। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० आलोक कुमार राय के कुशल नेतृत्व में पी०डी०एफ० प्रस्तुतिकरण एवं साक्षात्कार लखनऊ विश्वविद्यालय के ए०पी० सेन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से निबंध प्रतियोगिकता के द्वितीय चरण में चयनित 1546 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम 10 विषयों में क्रियान्वित किया, जिसमें विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, भारत को विश्व गुरु बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाना, फिट इंडिया: विकसित भारत का साधन, भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति बनाना, भारत को ऊर्जा दक्ष बनाना, भविष्य के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण तथा महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतकों में सुधार करना जैसे विषय शामिल किए गए जिसमें प्रत्येक विषय में निर्णायक मण्डल ने मूल्यांकन का कार्य संपादित किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए तीसरे चरण के इस कार्यक्रम में कुल 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें अंतिम रूप से 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

अंतिम चयनित प्रतिभागियों के मध्य निर्णायक चरण की प्रतियोगिता 11-12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिती में किया जायेगा।

चौथे और अंतिम चरण में प्रतिभाग हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र गौरव ओझा का चयन किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए तीसरे चरण में गौरव ओझा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रोफेसर वी.के. शर्मा तथा उप निदेशक अजातशत्रु शाही के पर्यवेक्षण में किया गया। प्रतिभागियों का साक्षात्कार भारत सरकार की ओर से नियुक्त विशेषज्ञ श्री अजय कश्यप ने लिया। अभिलेख परीक्षण तथा पंजीकरण का कार्य जिला युवा कल्याण के अधिकारियों द्वारा किया गया।

कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने गौरव ओझा को इस प्रतियोगिता के तृतीय चरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दिया है और अन्तिम प्रतियोगिता अर्थात चौथे चरण में सफल होने के लिए अपनी और विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने नेपोटिज्म पर साधा निशाना

Next Post

“संवेदना द फाउंडेशन” ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मरीजों को बांटे कम्बल

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ अपडेट

संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

April 16, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन

April 16, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post
“संवेदना द फाउंडेशन” ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मरीजों को बांटे कम्बल

"संवेदना द फाउंडेशन" ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मरीजों को बांटे कम्बल

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.