• Home
Saturday, January 4, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ को लेकर बोले पीएम मोदी

January 4, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ को लेकर बोले पीएम मोदी

'ग्रामीण भारत महोत्सव' को लेकर बोले पीएम मोदी

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘साल 2025 की शुरुआत में ग्रामीण भारत महोत्सव का भव्य आयोजन भारत की विकास यात्रा को दर्शा रहा है। इसके आयोजन के लिए नबार्ड और अन्य सहयोगियों को बधाई।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आज गांवों के लाखों घरों को पीने का साफ पानी मिल रहा है। लोगों को डेढ़ लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। आज डिजिटल तकनीक की मदद से बेहतरीन डॉक्टर और अस्पताल भी गांवों से कनेक्ट हो रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आर्थिक नीतियां गांव के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जाएं। बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने ये काम किया है। दो-तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने पीएम फसल योजना को एक साल और बढ़ाने को मंजूरी दी है।’

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि हमारे गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी ही बड़ी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित किया।

ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन 4 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक होगा और इसकी थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। इस महोत्सव के दौरान ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न चर्चाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनके जरिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण और ग्रामीण समुदाय में नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इसका उद्देश्य सरकार टिकाऊ कृषि प्रथाओं को अपनाने के साथ ही उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियाँ भी सौंपीं। उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का भी निरीक्षण किया।

Tags: #bjp#delhi#pmmodi#ग्रामीणभारतमहोत्सव
ShareSendTweet
Previous Post

Anupama : रूपाली गांगुली कर रही तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर आखिर है कौन?

Related News

मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड
देश

मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

January 2, 2025
SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार- किसान नेता डल्लेवाल का अनशन तुड़वाने के लिए नहीं कहा
देश

SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार- किसान नेता डल्लेवाल का अनशन तुड़वाने के लिए नहीं कहा

January 2, 2025
जानें ! 2025 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?
देश

जानें ! 2025 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

December 31, 2024
मणिपुर हिंसा को लेकर CM बीरेन सिंह ने मांगी माफी
देश

मणिपुर हिंसा को लेकर CM बीरेन सिंह ने मांगी माफी

December 31, 2024
नए साल : मुंबई में पुलिसकर्मी हुए तैनात ,हर जगह सुरक्षा के इंतजाम
देश

नए साल : मुंबई में पुलिसकर्मी हुए तैनात ,हर जगह सुरक्षा के इंतजाम

December 31, 2024
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
दुनिया

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

December 30, 2024
Load More

Latest News

‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ को लेकर बोले पीएम मोदी

‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ को लेकर बोले पीएम मोदी

January 4, 2025
Anupama : रूपाली गांगुली कर रही तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर आखिर है कौन?

Anupama : रूपाली गांगुली कर रही तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर आखिर है कौन?

January 2, 2025
LU :  कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

LU : कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

January 2, 2025
नए साल पर स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध !

नए साल पर स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध !

January 2, 2025
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया बोलीं – डरेंगे नहीं.. सवाल उठाते रहेंगे

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया बोलीं – डरेंगे नहीं.. सवाल उठाते रहेंगे

January 2, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.