• Home
Thursday, January 2, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

LU : कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

January 2, 2025
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
LU :  कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

LU : कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षको, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैसलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। जिसके तहत प्रति वर्ष रूपये चार लाख तक के ईलाज की सुविधा मिलेगी। इस आशय की घोषणा लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा आयाजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय ने की।

लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.पी.सेन सभागार में कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रो0 आलोक कुमार राय ने सम्मानित होने वाले बच्चों को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को उनके रूचि के अनुरूप विषय का चयन करने के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने के लिये पूरे मनोयोग से जुट जाएं सफलता अवश्य मिलेगी। इससे उनका भविष्य उज्जवल होगा और परिवार एवं देश का नाम रोशन करेगें। उन्होने कर्मचारी परिषद की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि आम तौर पर संगठनो की प्रकृति और प्रवृति दोनो नकारात्मक मानी जाती है। लेकिन संगठन सकारात्मक होकर सबको जोड़कर अपने समुदाय और संस्थान के हित में कैसे कार्य कर सकता हैै उसका यह प्रत्यक्ष उदाहरण है। सभी लोग सकारात्मक भाव के साथ चलते हैं तो संस्था प्रगति के पथ पर आगे बढ़ती है। इसके लिए कर्मचारी परिषद के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है।

समारोह की विशिष्ट अतिथि प्रतिकुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा परीक्षाओ में अच्छे अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण है लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि विषयवस्तु का व्यापक अध्ययन और ज्ञान हो। उन्होने कहा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करना चाहिए।

वित्त अधिकारी श्रीमती हिमानी चैधरी ने कहा कि आज परम्परागत शिक्षा के साथ ही आधुनिक और तकनीकी शिक्षा के अनेक विकल्प और अवसर उपलब्ध है, जिसे प्राप्त करके हम देश के विकास और प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जिसके लिये हमें जी जान से जुटना होगा।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलसचिव श्री विद्यानन्द त्रिपाठी ने सम्मानित होने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का क्रम सतत जारी रहना चाहिए एवं आज मिलने वाली सफलता हमारे भावी जीवन की नींव मात्र है। इससे मंत्रमुग्ध होने की बजाय इसे आधार मानकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए।

समारोह में सम्मानित होने वाले कुल 39 बच्चों में हाईस्कूल के 23 एवं इण्टरमीडिएट के 09 एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के 07 मेधावी बच्चे शामिल हुए। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले भारतीय सांख्यिकी सेवा (आई.एस.एस.) सफलता अर्जित करने वाले अंकित यादव, राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा (पी.सी.एस.) में सफलता अर्जित करने वाले संतोष प्रजापति, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफल होकर आई.आई.टी. दिल्ली में प्रवेश पाने वाले आयुष पटेल, आई.आई.टी. मुम्बई में प्रवेश पाने वाले यश तांगड़ी, आई.आई.टी. धनबाद में प्रवेश पाने वाले हरिकेश प्रताप वर्मा, संयुक्त स्नातकोत्तर उपाधि प्रवेश परीक्षा में सफल होकर आई.आई.टी. कानपुर में प्रवेश पाने वाले जान्हवी दुबे व भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की प्रवेश परीक्षा में सफल होकर आई.आई.एस. ई.आर. मोहाली में प्रवेश पाने वाले विभोर पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही इण्टरमीडिएट के मेधावी बच्चों में संकल्प सैनी, अवनिका वर्मा, आस्था वर्मा, हर्शित कुमार, श्रेया सक्सेना, खुशी सिंह, आदर्श यादव, समीक्षा सिंह, अलमतरा अनवर और इसी प्रकार हाई स्कूल के सम्मानित होने वाले बच्चों में प्रत्यक्षा वर्मा, राज कश्यप, कंवल प्रीत कौर, आयुष यादव, अक्षत सक्सेना, अखिलेश सिंह, गौरव यादव, आद्या तिवारी, रिया यादव, अनन्या प्रसाद, समृद्धि शुक्ला, अक्षिता श्रीवास्तव, आयुषी चैहान, बतूल रिजवी, नीलिषा वर्मा, सांझ, भव्या त्रिपाठी, सार्थक कश्यप, श्रेष्ठा बाजपेई, संदेश सिंह, यश प्रताप, रिषु वर्मा एवं निखिल कश्यप आदि थे।

 

Tags: #lucknow#lucknowuniversity#uttarpradesh#कुलपतिप्रो०आलोककुमारराय
ShareSendTweet
Previous Post

नए साल पर स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध !

Related News

LU : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने 30वें ISCBC अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर किया जारी
लखनऊ अपडेट

LU : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने 30वें ISCBC अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर किया जारी

January 2, 2025
लखनऊ : सामूहिक हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, बाप फरार
क्राइम

लखनऊ : सामूहिक हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, बाप फरार

January 2, 2025
संवेदना द फाउंडेशन एवं जीवन रक्षक सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
लखनऊ अपडेट

संवेदना द फाउंडेशन एवं जीवन रक्षक सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

January 2, 2025
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ : 57वें तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ : 57वें तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे

December 31, 2024
वीरेंद्र सरल स्मृति सम्मान से नवाजी गई साहित्यिक विभूतियां
उत्तर प्रदेश

वीरेंद्र सरल स्मृति सम्मान से नवाजी गई साहित्यिक विभूतियां

December 30, 2024
LU : ” महाकुंभ” में कार्यबल रणनीतिक योजना और संचालन पर शीर्षक से एक प्रोजेक्ट पर काम करेगा
लखनऊ अपडेट

LU : ” महाकुंभ” में कार्यबल रणनीतिक योजना और संचालन पर शीर्षक से एक प्रोजेक्ट पर काम करेगा

December 30, 2024
Load More

Latest News

LU :  कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

LU : कुलपति ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75% लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

January 2, 2025
नए साल पर स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध !

नए साल पर स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध !

January 2, 2025
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया बोलीं – डरेंगे नहीं.. सवाल उठाते रहेंगे

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया बोलीं – डरेंगे नहीं.. सवाल उठाते रहेंगे

January 2, 2025
LU : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने 30वें ISCBC अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर किया जारी

LU : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने 30वें ISCBC अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर किया जारी

January 2, 2025
मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

January 2, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.