• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने मनाया नया साल

January 2, 2025
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने मनाया नया साल

'मार-ए-लागो' रिसॉर्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने मनाया नया साल

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दक्षिण फ्लोरिडा में बना “रिसॉर्ट मार ए लागो” इन दिनों दुनिया भर में छाया हुआ है। 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में शिफ्ट होने से पहले ट्रंप यहीं रहकर भविष्य की रणनीतियां बना रहे हैं। इस रिसॉर्ट में ट्रंप की टीम में शामिल किए गए सदस्यों का तो आना-जाना लगा ही हुआ है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध जो भी हस्तियां ट्रंप से नजदीकी बढ़ाना चाहती हैं, वे भी यहां पहुंच रही हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में रिसॉर्ट को ब्रह्मांड का केंद्र बताया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने नए साल का जश्न भी इसी रिसॉर्ट पर मनाया था।

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले अपने रिसॉर्ट मार ए लागो में डेरा जमाए हैं। हालात यह हैं कि यहां हर रोज थीम पार्टियां होती हैं। शाम के वक्त संगीत समारोह में बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। बताया जाता है कि चुनाव के बाद से ही ट्रंप अपने इस रिसॉर्ट में रहकर भविष्य की रणनीतियां तय कर रहे हैं। हालांकि ये रणनीतियां कैसी हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न्यू ईयर के मौके पर यहां हुईं पार्टी में भी कई हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में ट्रंप ने कहा था कि  2025 एक महान वर्ष होगा और हम एक देश के रूप में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

ट्रंप यहां पर दिन में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ गोल्फ खेलते हैं और लंच के बाद आराम करते हैं। इसके बाद शाम से यहां पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ट्रंप के एक सहयोगी साउथ कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम कहते हैं कि इन दिनों ट्रंप के आसपास बहुत सारे पुराने दोस्त हैं। मैं बस इतना जानता हूं कि सभी लोग कुछ न कुछ चाहते हैं। साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले को सलाह देने वाले राजनीतिक रणनीतिकार डेमियन मेरलो कहते हैं कि यह एक ऐसी जगह है जहां आपको जाना चाहिए और देखना चाहिए।

ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद यहा रिसॉर्ट में हस्तियों का तांता लग रहा है। यहां पहुंचने वालों में मेटा के मालिक जुकरबर्ग, एपल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंचर पिचाई, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, अभिनेता रसेल ब्रांड, अभिनेता मेल गिब्सन, पूर्व फॉक्स न्यूज व्यक्तित्व टकर कार्लसन, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मेईली शामिल हैं। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत ट्रंप की टीम के सदस्य भी यहां लगातार आ रहे हैं।

Tags: #अमेरिका#डोनाल्डट्रंप#मार-ए-लागो
ShareSendTweet
Previous Post

Bihar : CM नीतीश कुमार को लेकर लालू प्रसाद ने दिया बड़ा बयान

Next Post

SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार- किसान नेता डल्लेवाल का अनशन तुड़वाने के लिए नहीं कहा

Related News

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप
दुनिया

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप

February 28, 2025
अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार
दुनिया

अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार

February 27, 2025
जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान
दुनिया

जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान

January 20, 2025
अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप
दुनिया

अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

January 19, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर
दुनिया

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास
दुनिया

पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

January 15, 2025
Load More
Next Post
SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार- किसान नेता डल्लेवाल का अनशन तुड़वाने के लिए नहीं कहा

SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार- किसान नेता डल्लेवाल का अनशन तुड़वाने के लिए नहीं कहा

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.