• Home
Tuesday, December 31, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

यूपी में शीतलहर का कहर : 8वीं तक के सभी स्कूल बंद हुए

December 31, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
यूपी में शीतलहर का कहर : 8वीं तक के सभी स्कूल बंद हुए

यूपी में शीतलहर का कहर : 8वीं तक के सभी स्कूल बंद हुए

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। मथुरा में बादल छाए रहने के साथ ही दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते नजर आए। इससे सुबह-शाम के समय सर्दी और बढ़ गई है। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध आठवीं तक के स्कूल 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि हर रोज बढ़ रही ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

मथुरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी के बाद कोहरा व सर्दी और बढ़ेगी। वहीं बारिश के बाद कोहरे की आमद हो रही है। हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह व रात को ही कोहरे की हल्की परत दिखाई दे रही है। शीतलहर से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
शुक्रवार रात हुई बारिश से बाद सोमवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री से लुढ़ककर 9 पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी के आसार जताए जा रहे हैं।
शीतलहर के सितम से बचने के लिए नगर निगम ने शहर विभिन्न जगहों पर 13 रैन बसेरों का इंतजाम किया है। इसमें 5 स्थायी और 8 अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं। प्रत्येक रैन बसेरे में करीब 15 से 20 लोगों की रुकने की व्यवस्था है। बदलते मौसम में प्रशासन ने लोगों से अपील है कि ठंड में सिकुड़ें नहीं धर्मशाला और रैन बसेरों में ठहरें।
Tags: #uttarpradesh#शीतलहरकाकहर
ShareSendTweet
Previous Post

CM धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने की मुलाकात

Related News

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

December 30, 2024
वीरेंद्र सरल स्मृति सम्मान से नवाजी गई साहित्यिक विभूतियां
उत्तर प्रदेश

वीरेंद्र सरल स्मृति सम्मान से नवाजी गई साहित्यिक विभूतियां

December 30, 2024
UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

December 28, 2024
सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

December 26, 2024
जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव
उत्तर प्रदेश

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

December 25, 2024
वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
Load More

Latest News

यूपी में शीतलहर का कहर : 8वीं तक के सभी स्कूल बंद हुए

यूपी में शीतलहर का कहर : 8वीं तक के सभी स्कूल बंद हुए

December 31, 2024
CM धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने की मुलाकात

CM धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने की मुलाकात

December 30, 2024
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

December 30, 2024
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

December 30, 2024
जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

December 30, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.