• Home
Monday, December 30, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

December 30, 2024
in दुनिया, देश
Reading Time: 1 min read
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको महान दूरदर्शी राजनेता बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुख हुआ। वह एक महान दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में उनका योगदान एक स्थायी विरासत छोड़ गया है। उनके परिवार, दोस्तों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर भारत आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। जिमी कार्टर का भारत से खास नाता रहा है और जब वे भारत दौरे पर आए थे तो हरियाणा के एक गांव भी गए थे। जिमी कार्टर के सम्मान में उस गांव का नाम बदलकर उनके नाम पर रख दिया गया था। जिमी कार्टर का रविवार देर रात 100 साल की उम्र में निधन हो गया। जिमी कार्टर अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति थे।

जिमी कार्टर सेंटर ने एक बयान में कहा कि कार्टर के भारत दौरे ने ही भारत-अमेरिका की स्थायी साझेदारी की नींव रखी, जिससे दोनों देशों को फायदा हुआ। कार्टर सरकार के बाद से अमेरिका और भारत ने ऊर्जा, मानवीय सहायता, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष सहयोग, समुद्री सुरक्षा, आपदा राहत, आतंकवाद विरोधी आदि क्षेत्रों में मिलकर काम किया। 2000 के दशक के मध्य में, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने पूर्ण असैन्य परमाणु सहयोग की दिशा में काम करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया था और तब से द्विपक्षीय व्यापार में भारी वृद्धि हुई है।

जिमी कार्टर का रविवार देर रात जॉर्जिया में उनके घर पर निधन हुआ। 1 अक्तूबर 1924 को जन्मे जिमी कार्टर साल 1977 से लेकर 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। कार्टर मेलानोमा नामक बीमारी से पीड़ित थे। यह एक तरह का स्किन कैंसर होता है और यह कार्टर के लिवर और दिमाग तक फैल गया था। कार्टर का इलाज उनके घर पर ही चल रहा था। राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद कार्टर ने ‘कार्टर सेंटर’ नामक संस्था के जरिए मानवता के लिए काम किया। इसके लिए उन्हें साल 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

 

Tags: #पीएममोदी#पूर्वअमेरिकीराष्ट्रपतिकार्टर
ShareSendTweet
Previous Post

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

Related News

अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एलन मस्क ने फिर उठाए सवाल
दुनिया

अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एलन मस्क ने फिर उठाए सवाल

December 30, 2024
व्हाइट हाउस का बयान- भारत और अमेरिका के बीच सहयोग मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था
दुनिया

व्हाइट हाउस का बयान- भारत और अमेरिका के बीच सहयोग मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था

December 28, 2024
मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान
देश

मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान

December 28, 2024
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन
दिल्ली

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

December 28, 2024
पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी
देश

पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

December 28, 2024
जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक
दुनिया

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक

December 26, 2024
Load More

Latest News

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

December 30, 2024
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

December 30, 2024
जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

December 30, 2024
अभिनव हत्याकांड: एक दोस्त ने दोस्त की क्रूरता से की हत्या

अभिनव हत्याकांड: एक दोस्त ने दोस्त की क्रूरता से की हत्या

December 30, 2024
अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एलन मस्क ने फिर उठाए सवाल

अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एलन मस्क ने फिर उठाए सवाल

December 30, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.