• Home
Monday, December 30, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

December 30, 2024
in सियासत
Reading Time: 1 min read
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के एक बड़े हिस्से में आत्मग्लानि का भाव स्पष्ट देखा जा सकता है। इस वर्ग को लग रहा है कि उसने भाजपा और आरएसएस के दुष्प्रचार में फंस कर उस व्यक्ति और पार्टी से दूरी बना ली थी जिसकी नीतियों ने आधुनिक मध्यवर्ग को जन्म दिया था। भारत में अपनी गलतियों को स्वीकार कर प्रायश्चित्त करने की परंपरा रही है। इसे मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद महसूस किया जा सकता है। उनकी अंत्येष्टि में उन्हें उचित सम्मान न देकर मोदी सरकार ने भाजपा और आरएसएस के भारतीय संस्कृति के विरोधी होने का प्रमाण दिया है।

ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 175 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि दुनिया के एक ध्रुवीय होने के बाद के भारत की कहानी मनमोहन सिंह की कल्पना और इच्छाशक्ति की कहानी है। जिन्होंने मानवीय चेहरे के साथ आर्थिक विकास को तरजीह दी तो वहीं नागरिक चेतना को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अधिकारों से लैस किया। सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा क़ानून, मनरेगा, वन अधिकार क़ानूनों सेआम नागरिकों को सशक्त करके भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित आदर्शों को ज़मीन पर उतारने का काम किया। जो आरएसएस जैसे मनुवादी एजेंडे वाले संगठनों को रास नहीं आया और आम लोगों के सशक्तिकरण को रोकने के लिए उन्होंने मनमोहन सिंह और कांग्रेस के खिलाफ़ दुष्प्रचार शुरू कर दिया। जिसमें बड़े कॉर्पोरेट घराने, विवेकानंद फाउंडेशन जैसे संघी साज़िश केंद्र और उनके द्वारा पोषित एनजीओ भी शामिल थे।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि लोग दिवंगत मनमोहन सिंह जी की शालीनता और दूरदर्शीता को याद करते हुए मोदी जी के झूठ और मूर्खतापूर्ण नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्लीकार्जुन खर्गे, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में देश की जनता संविधान की रक्षा कर फिर से मनमोहन सिंह जी की प्रगतिशील नीतियों को आगे बढ़ायेगा।

Tags: #congress#मनमोहनसिंह#शाहनवाज़आलम
ShareSendTweet
Previous Post

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

Related News

मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान
देश

मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान

December 28, 2024
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन
दिल्ली

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

December 28, 2024
पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी
देश

पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

December 28, 2024
सत्तारूढ़ पार्टी का एकमात्र लक्ष्य अपनी कुर्सी बचाना : प्रियंका गांधी वाड्रा
सियासत

सत्तारूढ़ पार्टी का एकमात्र लक्ष्य अपनी कुर्सी बचाना : प्रियंका गांधी वाड्रा

December 26, 2024
जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव
उत्तर प्रदेश

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

December 25, 2024
कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम
सियासत

कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

December 25, 2024
Load More

Latest News

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

December 30, 2024
जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

December 30, 2024
अभिनव हत्याकांड: एक दोस्त ने दोस्त की क्रूरता से की हत्या

अभिनव हत्याकांड: एक दोस्त ने दोस्त की क्रूरता से की हत्या

December 30, 2024
अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एलन मस्क ने फिर उठाए सवाल

अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एलन मस्क ने फिर उठाए सवाल

December 30, 2024
Delhi Election: केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए किया ये बड़ा एलान

Delhi Election: केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए किया ये बड़ा एलान

December 30, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.