• Home
Monday, January 26, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

व्हाइट हाउस का बयान- भारत और अमेरिका के बीच सहयोग मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था

December 28, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
व्हाइट हाउस का बयान- भारत और अमेरिका के बीच सहयोग मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था

व्हाइट हाउस का बयान- भारत और अमेरिका के बीच सहयोग मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें सच्चा राजनेता बताया। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत और अमेरिका के बीच आज जिस तरह का सहयोग है, वह मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। गुरुवार रात को 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह का निधन हो गया।

व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि ‘आज संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का अभूतपूर्व स्तर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रणनीतिक दृष्टि और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं होता। अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर इंडो-पैसिफिक भागीदारों के बीच पहला क्वाड सम्मेलन शुरू करने में मदद करने तक, उन्होंने पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाई, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और दुनिया को मजबूत करती रहेगी। वे एक सच्चे राजनेता थे। एक समर्पित लोक सेवक। और सबसे बढ़कर, वे एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।’

निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें साल 2008 में सीनेट की विदेश समिति के अध्यक्ष और 2009 में उनकी संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में मनमोहन सिंह से मिलने का मौका मिला था। बाइडन ने कहा कि ‘उन्होंने 2013 में नई दिल्ली में भी मेरी मेज़बानी की थी। हमने उस वक्त भी इसे लेकर चर्चा की थी कि अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं। हमारे देश सभी लोगों के लिए गरिमा और असीमित क्षमता का भविष्य खोल सकते हैं।’

बाइडन ने कहा कि ‘इस कठिन समय के दौरान, हम उस दृष्टिकोण के लिए फिर से प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया। मैं और प्रथम महिला जिल बाइडन पूर्व प्रथम महिला गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Tags: #india#अमेरिका#मनमोहनसिंह#व्हाइटहाउस
ShareSendTweet
Previous Post

वरुण धवन को फिल्म ‘बेबी जॉन’ से थी उम्मीद लेकिन हुई फ्लॉप !

Next Post

भाजपा और कांग्रेस ने इन योद्धाओं को मैदान में उतारा, सूची की जारी

Related News

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप
दुनिया

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप

February 28, 2025
अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार
दुनिया

अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार

February 27, 2025
जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान
दुनिया

जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान

January 20, 2025
अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप
दुनिया

अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

January 19, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर
दुनिया

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास
दुनिया

पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

January 15, 2025
Load More
Next Post
भाजपा और कांग्रेस ने इन योद्धाओं को मैदान में उतारा, सूची की जारी

भाजपा और कांग्रेस ने इन योद्धाओं को मैदान में उतारा, सूची की जारी

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.