• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

December 28, 2024
in देश, सियासत
Reading Time: 1 min read
पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए सरकार जगह नहीं ढूंढ पा रही है। यह उनका अपमान है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए सरकार उन्हें उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए एक प्रमुख नींव रखी। इसी के मद्देनजर कल कैबिनेट ने अपनी बैठक में फैसला किया कि मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा और इस बात से कांग्रेस पार्टी को अवगत करा दिया गया।’

उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कि सरकार ने एक स्मारक बनाने का फैसला किया है और भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट के गठन और भूमि के हस्तांतरण जैसी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जितना समय लगेगा, वह उचित रूप से और जल्द से जल्द किया जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने अपने जीवनकाल में कभी डॉ. मनमोहन सिंह का सम्मान नहीं किया। आज उनके निधन के बाद भी राजनीति करती नजर आ रही है। मैं देश को याद दिलाना चाहता हूं कि डॉ. मनमोहन सिंह नेहरू गांधी परिवार से बाहर देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 10 साल तक पीएम का पद संभाला था। कम से कम आज दुख की इस घड़ी में राजनीति से बचना चाहिए। जहां तक हमारी सरकार का सवाल है, पीएम मोदी की सरकार ने दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान दिया है।’

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की थी। खरगे के फोन के जवाब में सरकार की तरफ से स्थल देने पर विचार करने के लिए दो-चार दिन का समय मांगा गया। इस पर सियासत तेज हो गई है।

Tags: #कांग्रेसपार्टी#गृहमंत्रीअमितशाह#डॉसुधांशुत्रिवेदी#पीएमनरेंद्रमोदी#पूर्वPMमनमोहनसिंह#मल्लिकार्जुनखरगे
ShareSendTweet
Previous Post

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

Next Post

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

Related News

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ अपडेट

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

March 8, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
देश

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
Load More
Next Post
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.