महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी हो गया हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुम्बई में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया ।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी हो गया है केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। जिसमे पार्टी ने किसानों और महिलाओं को फोकस में रखा है। इस दौरान पार्टी के अन्य सीनियर नेता भी मौजूद रहे। इनमें डिप्टी CM देवेन्द्र फर्नांडीस महाराष्ट भाजपा अध्यक्ष चन्द्र शेखर बावनकुले मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आदि शामिल थे। अमित शाह ने इस मौके पर वर्तमान महा युति गठबंधन की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही महाराष्ट्र की पार्टी कि प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।
भाजपा के ‘संकल्प पत्र ‘की खास बाते _
- किसानों के लोन माफ
- लड़की बहन योजना के पैसा बढ़ाकर 2100 तक करेंगें
- काटन और सोयाबीन किसानों का ज़िक्र
- वृद्ध पेंशन योजना के पैसे बढ़ाकर 1500 से 2100 करेंगे
- 25 लाख लोगों को नौकरी
- कीमतों को स्थिर रखने के लिए बाजार हस्ताक्षेप
- सरकार बनने के 100 दिन के भीतर, तकनीक में सुधार के लिए विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च करेंगे
- महाराष्ट्र को सबसे पसंदीदा मेक -इन – इंडिया डेस्टिनेशन बनाने की चाहत जतायी
- फिनटेक एरौनौटिक्स और अंतरिक्ष पर ध्यान देंगे
- लखपति दीदी- 2027 तक महाराष्ट्र की 50 महिलाओं को लखपति बनायेंगे
- महाराष्ट्र में एआई ट्रेनिंग लैब
- प्रदेश मे होगा स्किल सेंसस
- को- वर्किंग स्पेश इनक्युबेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे
- युवाओ के लिए स्वामी विवेकानंद फिटनेस और आरोग्य कार्ड
- महाराष्ट्र को पहली 1000 अरब डॉलर की अर्थ व्यवस्था बनाना चाहते हैं।
- विकसित भारत कि तर्ज़ पर विकसित महाराष्ट्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हम जो यह संकल्प पत्र लाए हैं उसमें 25 उन्मुख मुद्दे हैं लाड़ली बहन योजना और वृद्धावस्था की पेंशन योजना मैं हम बढोतरी कर रहें हैं। किसानों को ऋण माफ़ और किसान सम्मान निधि को 12000 से बढ़ाकर 15000 कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 लाख प्रतिभावान छात्रों को मासिक 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा 45 हजार गाँवों में रास्ते बनाये जाएंगे आशा वर्कर और आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा किया जाएगा। उनका मासिक वेतन 15000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि चुनाव में हमारा मुकाबला महा विकास आघाड़ी से हैं। मै कहना चाहता हूँ की आघाड़ी की सारी योजनाए सत्ता की लालच मे तुष्टीकरण कि है, विचार धाराओं का अपमान करने वाली है,ओर महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं। उन्होने कहा कि मैं उद्ववठाकरे से पूछना चाहता हूँ कि क्या वे कॉंग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते कि वो वीर सावरकर के लिए 2 शब्द बोल दे? क्या कॉंग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकते हैं? अंतर विरोध के बीच में आघाडी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं उनको महाराष्ट्र की जनता जान ले यह बहुत जरूरी है!
अमित शाह ने कहा कि जिस संकल्प पत्र का विमोचन हुआ है वह महाराष्ट्र की जनता के आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है महाराष्ट्र एक प्रकार से कई क्षेत्र से देश का नेतृत्व कर रहा है! एक जमाने में जब जरूरत थी, तब भक्ति आंदोलन की शुरुआत भी महाराष्ट्र से हुई! गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज मैं यहीं से शुरू किया था, सामाजिक क्रांति की शुरुआत भी यही से हुई.महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हमारे इस संकल्प पत्र में दिखाई पड़ता है !








