• Home
Thursday, December 26, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक

December 26, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

जापान एयरलाइंस पर गुरुवार सुबह बड़ा साइबर हमला हुआ। साइबर हमलावरों की इस करतूत की वजह से बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बताया गया कि फिलहाल टिकटों की बिक्री भी रोक दी गई है। साइबर हमला सुबह स्थानीय समयानुसार 7.24 बजे के आसपास हुआ। इस वजह से एयरलाइंस की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई।

एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से साइबर हमले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री को रोक दिया गया है। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए एयरलाइंस को खेद है। जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।

एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हमें साइबर हमले का पता चला है। हम सिस्टम को ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हम लगातार रिकवरी स्टेटस पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सेवाएं प्रभावित हैं। हमें इस असुविधा के लिए खेद है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर हमले की वजह से जापान एयरलाइंस की नौ घरेलू उड़ानों में देरी की खबर आ रही है। यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है।

इससे पहले 2022 में एक साइबर हमले ने टोयोटा आपूर्तिकर्ता के संचालन को बाधित कर दिया था। इससे दुनिया की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी को अपने घरेलू संयंत्रों में पूरे एक दिन के लिए उत्पादन को निलंबित करना पड़ा था। हाल ही में जून में लोकप्रिय जापानी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म निकोनिको को बड़े पैमाने पर साइबर हमले के कारण अपनी सेवाओं को निलंबित करना पड़ा था। वहीं, साल की शुरुआत में सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (SEA) पर भी इसी तरह की गड़बड़ी हुई थी। इस साइबर हमले के कारण कथित तौर पर सिएटल के बंदरगाह पर इंटरनेट और वेब सिस्टम आउटेज हुआ था।

Tags: #जापान#जापानएयरलाइंस
ShareSendTweet
Previous Post

एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

Related News

Plane Crash: कजाकिस्तान में 72 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 की मौत
दुनिया

Plane Crash: कजाकिस्तान में 72 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 की मौत

December 25, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत
दुनिया

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
रूस ने बनाई वैक्सीन, कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत
दुनिया

रूस ने बनाई वैक्सीन, कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत

December 20, 2024
वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात
दुनिया

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

December 19, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार
दुनिया

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
चीन : घोटाले में लिप्त अधिकारी को मिली ये सजा
दुनिया

चीन : घोटाले में लिप्त अधिकारी को मिली ये सजा

December 17, 2024
Load More

Latest News

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, टिकटों की बिक्री पर रोक

December 26, 2024
एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

December 26, 2024
सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

December 26, 2024
Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

December 26, 2024
बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

December 26, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.