• Home
Thursday, December 26, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

December 26, 2024
in क्राइम
Reading Time: 1 min read
एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

एम्स भुवनेश्वर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान रत्नेश कुमार मिश्रा के तौर पर की गई है। वह असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला था। बुधवार को उसके शव को हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस को संदेह है कि परिवार में वित्तीय दिक्कतों के कारण उसने यह कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने छोटे भाई को एक ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें वह अपने पिता से जमीन न बेचने की अपील कर रहा था। उसने अपने छोटे भाई को असम में ही रहकर पढ़ने और बड़े होकर डॉक्टर बनने को कहा।

पुलिस के अनुसार, रत्नेश के कमरे से मिले नोट में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा गुरुवार से शुरू होने वाली थी। वह मंगलवार को 10 दिन की छुट्टी के बाद असम से अपने कैंपस लौटा था। इस बार उसके पिता भी भुवनेश्वर साथ आए थे। कैंपस के बाहर होटल में मृतक के पिता रुके थे और वे बुधवार को पुरी जाने वाले थे।

पिता ने बताया कि सुबह उन्होंने अपने बेटे से बात की, लेकिन बाद में उससे संपर्क नहीं हुआ। वे तुरंत हॉस्टल की तरफ गए और उन्होंने देखा कि उसका दरवाजा अंदर से बंद है। खटखटाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कई अन्य छात्रों के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने के बाद उन्होंने अपने बेटे का शव कमरे की छट से लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एम्स-भुवनेश्वर के निदेशक आशुतोष विश्वास ने हॉस्टल के कमरे का दौरा किया। खंडगिरि पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। पुलिस फिलहास मामले की जांच में जुट चुकी है।

Tags: #MBBSछात्र#असम#आत्महत्या#एम्सभुवनेश्वर#डिब्रूगढ़
ShareSendTweet
Previous Post

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

Related News

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल
क्राइम

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई
उत्तर प्रदेश

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई

December 20, 2024
हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
Atul Subhash Suicide:अतुल ने जज के सामने कही थी ये बात
क्राइम

Atul Subhash Suicide:अतुल ने जज के सामने कही थी ये बात

December 14, 2024
रायबरेली : जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों हुए आक्रोशित
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों हुए आक्रोशित

December 11, 2024
हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर, 7 की मौत, 13 घायल
उत्तर प्रदेश

हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर, 7 की मौत, 13 घायल

December 10, 2024
Load More

Latest News

एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

एम्स भुवनेश्वर : आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण MBBS छात्र ने की आत्महत्या

December 26, 2024
सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

December 26, 2024
Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

December 26, 2024
बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

December 26, 2024
बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई

December 26, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.