• Home
Wednesday, December 25, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

December 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, सियासत
Reading Time: 1 min read
जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है। यह जनसहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता। सुरक्षा का भाव घर के अंदर से पैदा करना होगा। यदि व्यक्ति घर के अंदर सुरक्षित है तो सामुदायिक रूप से सुरक्षा का भाव स्वतस्फूर्ति भाव के साथ पैदा होता हुआ दिखाई देगा। अपराध-अपराधियों, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। अटल जी व पीएम मोदी से प्रेरणा प्राप्त करते हुए सरकार ने सुरक्षा के मुद्दे पर पहले दिन से जीरो टॉलरेंस की जो नीति रखी है, इसके परिणाम सबके सामने हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत की। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। सीएम ने महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती व क्रिसमस की बधाई दी। छात्रा स्नेहा तिवारी ने कविता सुनाई। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि अटल जी ने अपने शासनकाल में सुशासन की नींव को मजबूती दी। अटल जी की पंक्तियां ‘आदमी को चाहिए कि वह जूझे, परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े’…, ‘एक पांव धरती पर रखकर ही वामन भगवान ने आकाश-पाताल को जीता था, धऱती ही धारण करती है, कोई उस पर भार न बने, मिथ्या-अभिमान से न तने…’ यह पंक्तियां हमें प्रेरणा प्रदान करती हैं।

सीएम ने कहा कि भावी भारत के विकास व विकसित भारत के निर्माण के लिए जो नींव श्रद्धेय अटल जी ने रखी थी, पीएम मोदी के नेतृत्व में उस पर नए भारत का निर्माण हो रहा है। यह 2047 में विकसित भारत के रूप में 140 करोड़ की आकांक्षाओं की पूर्ति का भारत बनेगा।

समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, सुरेंद्र मैथानी, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया आदि की मौजूदगी रही।

Tags: #केशवप्रसादमौर्य#चौधरीभूपेंद्रसिंह#डॉ.दिनेशशर्मा#दिनेशप्रतापसिंह#धर्मपाल#पूर्वमहापौरसंयुक्ताभाटिया#ब्रजेशपाठक#महापौरसुषमाखर्कवाल#सीएमयोगी
ShareSendTweet
Previous Post

Plane Crash: कजाकिस्तान में 72 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 की मौत

Related News

कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम
सियासत

कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

December 25, 2024
असंवैधानिक फैसलों पर जनता को मुखर होकर बोलना पड़ेगा : शाहनवाज़ आलम
सियासत

असंवैधानिक फैसलों पर जनता को मुखर होकर बोलना पड़ेगा : शाहनवाज़ आलम

December 25, 2024
RLD ने मीरापुर से नवनिर्वाचित विधायक मिथिलेष पाल का किया स्वागत कार्यक्रम
सियासत

RLD ने मीरापुर से नवनिर्वाचित विधायक मिथिलेष पाल का किया स्वागत कार्यक्रम

December 25, 2024
वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन
देश

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
हरियाणा: पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख
सियासत

हरियाणा: पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

December 20, 2024
Load More

Latest News

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

December 25, 2024
Plane Crash: कजाकिस्तान में 72 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 की मौत

Plane Crash: कजाकिस्तान में 72 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 की मौत

December 25, 2024
नक्सल समस्या खत्म करने के लिए बेहतरीन काम कर रही CRPF : अमित शाह

नक्सल समस्या खत्म करने के लिए बेहतरीन काम कर रही CRPF : अमित शाह

December 25, 2024
अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत

December 25, 2024
कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

December 25, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.