• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

असंवैधानिक फैसलों पर जनता को मुखर होकर बोलना पड़ेगा : शाहनवाज़ आलम

December 25, 2024
in सियासत
असंवैधानिक फैसलों पर जनता को मुखर होकर बोलना पड़ेगा : शाहनवाज़ आलम

असंवैधानिक फैसलों पर जनता को मुखर होकर बोलना पड़ेगा : शाहनवाज़ आलम

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नई दिल्ली  : उत्तर प्रदेश माइनॉरिटी कांग्रेस ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में पूजा स्थल अधिनियम की अवमानना और अदालतों के रवैय्ये पर परिचर्चा का आयोजन किया। इस परिचर्चा में पार्टी के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, और विधि विशेषज्ञों ने इस कानून के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद ने कई उदाहरण देते हुए न्यायिक तंत्र पर न्यायालयों द्वारा ही प्रहार किए जाने के प्रमाण दिए। उन्होंने कहा कि क़ानून का दुरुपयोग किसी के साथ नहीं होना चाहिए। लेकिन हम देख रहे हैं कि न्याय के तरीकों और तर्कों को बहुसंख्यकवादी आधार देने की कोशिश हो रही है। इससे न्यायपालिका अपनी संवैधानिक भूमिका से भटक रही है जिससे लोकतंत्र कमज़ोर होता जा रहा है।

अपूर्वानंद ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि पूजा स्थल अधिनियम की अवमानना करते हुए याचिकाएं दाखिल की जा रही हैं बल्कि सवाल ये है कि इसे लेकर समाज में और राजनैतिक पार्टियों में शून्यता देखी जा रही है जो कि चिंता का विषय है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शारिक़ अहमद अब्बासी ने अपनी बातें साझा करते हुए पूजा स्थल अधिनियम 1991 के क़ानूनी पहलुओ पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे अदालतों का एक हिस्सा सत्ता के एजेंडे को सूट करने वाले निर्देश दे रहा है। उन्होंने बनारस की ज्ञानवापी और मथुरा के शाही ईदगाह और श्री कृष्ण मंदिर का उदाहरण देकर बताया कि अदालतों ने पूजा स्थल अधिनियम के खिलाफ़ जाकर याचिकाएं स्वीकार कीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जो काम सरकार खुद नहीं कर सकती उसे न्यायपालिका के एक हिस्से के सहयोग से करवा रही है। इसलिए लोगों को न्यायपालिका और जजों के फैसलों और निर्देशों की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय जानवरों की संख्या के कम या अधिक होने को लेकर स्वतः संज्ञान लेता है लेकिन इस देश की सबसे बड़ी माइनॉरिटी को निशाना बनाने के मकसद से कोर्ट की अवमानना करते हुए जब याचिकाएं दाखिल की जाती हैं तो जज और कोर्ट ख़ामोश रहते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि अगर दलित समाज भी अपने प्राचीन बौद्ध विहार और स्तूप खोजने की मांग करने लगे तो पूरा देश ही खोदना पड़ेगा। इसलिए सरकार और भाजपा को चाहिए कि पूजा स्थल अधिनियम का सम्मान करे और बेरोजगारी और विकास के मुद्दों को हल करे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पूजा स्थल अधिनियम की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने दूसरे दलों से भी इस क़ानून की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

Tags: #congress#delhi#शाहनवाज़आलम#सुप्रीमकोर्ट
ShareSendTweet
Previous Post

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी सच्चे कर्मयोगी : प्रो0 आलोक कुमार राय

Next Post

कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

Related News

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ अपडेट

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

March 8, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
कॉर्पोरेट भूमाफियाओं के लिए किसानों की जमीन सरकार बेच रही है : लोकदल
लखनऊ अपडेट

कॉर्पोरेट भूमाफियाओं के लिए किसानों की जमीन सरकार बेच रही है : लोकदल

March 1, 2025
Load More
Next Post
कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान की रक्षा करेगा देश : शाहनवाज़ आलम

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.