• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई मौसमी बीमारियां लेकर आता है। इसमें सर्दी-जुकाम या खांसी होना सबसे आम है। यह वायरल इन्फेक्शन तेजी से फैलता है।

आमतौर पर सर्दी-जुकाम 1-2 हफ्तों में ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार ये लंबे समय तक परेशान कर सकता है। इससे बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। इम्यूनिटी जितनी स्ट्रॉन्ग होगी, सर्दी जुकाम और वायरल इन्फेक्शन का खतरा उतना ही कम रहेगा।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, जबकि हमारे किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ वायरल इन्फेक्शन से भी बचाती हैं।

सर्दियों में हवा में नमी रहती है। इससे बैक्टीरिया और वायरस की ग्रोथ तेजी से होती है। वहीं धूप न निकलने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे वायरल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम या खांसी होना आम बात है। खासकर जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें इसका खतरा ज्यादा रहता है। अगर आप वायरल इन्फेक्शन की चपेट में आ गए हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे वायरल इन्फेक्शन से बच सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में कुछ घरेलू उपायों को देख सकते हैं।

अगर बंद नाक की समस्या है तो गर्म पानी से भाप लेना बेहद फायदेमंद है। भाप नाक के जरिए हमारे शरीर में जाकर गर्मी पैदा करती है। नाक में जमा म्यूकस भाप की गर्मी से ढीला हो जाता है, जिससे बंद नाक की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें। फिर सिर को एक कॉटन टॉवेल से ओढ़ लें। इसके बाद बर्तन का ढक्कन हटाकर 5 से 10 मिनट तक भाप लें।

आमतौर पर गले में खराश वायरस के कारण होती है। नमक-पानी के गरारे से इसमें राहत मिलती है। अगर सर्दी-खांसी ज्यादा है तो नमक-पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां भी मिला सकते हैं। तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी में काफी आराम पहुंचाते हैं। इसके लिए कम-से-कम एक कप गर्म पानी में एक चौथाई चम्मच नमक घोलकर गरारे कर सकते हैं।

विटामिन C एंटीऑक्सिडेंट्स का काम करती है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है। विटामिन C की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके लिए सर्दियों में विटामिन C से भरपूर चीजें जैसे संतरा, नींबू, आंवला को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी, बल्कि वायरल इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है।

अदरक और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार हैं। इसकी चाय पीने से वायरल इन्फेक्शन से बच सकते हैं। इसके अलावा तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह शरीर में जमे कफ को बाहर निकलता है। साथ ही सर्दी-ज़ुकाम, खांसी और गले की खराश में आराम दिलाता है।

यह एक सामान्य जानकारी है अमल में लाने से पहले अपने चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें

ShareSendTweet
Previous Post

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

Next Post

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !
सेहत

बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

December 20, 2024
Load More
Next Post
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.