• Home
Monday, February 2, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

लोकसभा में वक़्फ़ विधेयक का भारी विरोध, विपक्ष ने मुस्लिम विरोधी और संविधान पर हमला बताया

August 9, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 2 mins read
लोकसभा में वक़्फ़ विधेयक का भारी विरोध, विपक्ष ने मुस्लिम विरोधी और संविधान पर हमला बताया
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (8 अगस्त) को लोकसभा में वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक 2024 पेश किया. विपक्ष द्वारा इस विधेयक का जोरदार विरोध देखने को मिला. विपक्ष ने इसे देश के मुसलमानों को निशाना बनाने वाला असंवैधानिक बिल बताया, जिसके बाद विधेयक लोकसभा में अटक गया और इसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजे जाने का प्रस्ताव किया गया.

मालूम हो कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित संशोधन विधेयक में वक्फ अधिनियम 1995 का नाम बदलकर ‘एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम’ किया गया है. इसे लेकर सरकार का दावा है कि ये संशोधन ‘क़ानून में मौजूद ख़ामियों को दूर करने और वक्फ की संपत्तियों के प्रबंधन और संचालन’ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं.

इसका एक उद्देश्य महिलाओं के विरासत अधिकारों को सुनिश्चित करना भी बताया गया है. इसके अलावा संशोधन विधेयक के ‘उद्देश्यों और कारणों’ के अनुसार, वक्फ को ऐसा कोई भी व्यक्ति संपत्ति दान दे सकता है जो कम से कम पांच सालों से इस्लाम का पालन करता हो और जिसका संबंधित ज़मीन पर मालिकाना हक हो.

प्रस्तावित संशोधन के तहत अतिरिक्त कमिश्नर के पास मौजूद वक्फ की ज़मीन का सर्वे करने के अधिकार को वापस ले लिया गया और उनकी बजाय ये ज़िम्मेदारी अब ज़िला कलेक्टर या डिप्टी कमिश्नर को दे दी गई है. केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य स्तर पर वक्फ बोर्ड में दो ग़ैर मुसलमान प्रतिनिधि रखने का प्रावधान किया गया है. नए संशोधनों के तहत बोहरा और आग़ाख़ानी समुदायों के लिए अलग ‘औकाफ बोर्ड’ की की स्थापना की भी बात कही गई है.

विधेयक में धारा 40 के हटाने का प्रावधान है,जिसके तहत वक्फ बोर्ड के पास कोई संपत्ति वक्फ संपत्ति है या नहीं तय करने का अधिकार है. अब इसकी जगह नए बिल में जिला कलेक्टर को यह निर्धारित करने में मध्यस्थ बनाया गया है कि कोई सरकारी संपत्ति वक्फ संपत्ति है या नहीं.

गुरुवार को इस विधेयक को जैसे ही सदन में पेश किया गया, विपक्ष की ओर से एक सूर में इसका विरोध देखने को मिला. ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) (शरद पवार), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई (एम)), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने कानून का विरोध किया.

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू)) और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने विधेयक का समर्थन किया. लेकिन बाद में ये भी कहा कि वह इसे संसदीय समिति को भेजे जाने का कोई विरोध नहीं है.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी), जिसने नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्यकालों के दौरान संसद में भाजपा द्वारा लाए गए सभी कानूनों का समर्थन किया था, ने भी इस विधेयक का विरोध किया.

ShareSendTweet
Previous Post

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दी

Next Post

शेख़ हसीना ने जो चुनावी बूथ पर नहीं होने दिया, वह सड़क पर होकर रहा

Related News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी
Uncategorized

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़
Uncategorized

लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़

January 25, 2025
विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर
Uncategorized

विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर

January 25, 2025
Uncategorized

सर्दियों में अखरोट और खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

December 14, 2024
Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ:

December 10, 2024
Uncategorized

धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन:गरम धरम ढाबे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

December 10, 2024
Load More
Next Post
शेख़ हसीना ने जो चुनावी बूथ पर नहीं होने दिया, वह सड़क पर होकर रहा

शेख़ हसीना ने जो चुनावी बूथ पर नहीं होने दिया, वह सड़क पर होकर रहा

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.