• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान

December 18, 2024
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों के प्रोजेक्ट “रियल-टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर एन्हांसिंग वॉटर क्वालिटी इन अर्बन वॉटर बॉडीज” को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना 2024-25 के अंतर्गत अनुदान के लिए चुना गया है। इस परियोजना का नेतृत्व बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र रंजीत सिंह कर रहे हैं, जबकि उनकी टीम में प्रियांशु कुमार, सौम्या सिंह और प्रज्ञा सिंह शामिल हैं। छात्र प्रोजेक्ट संबंधित कार्य कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हिमांशु पाण्डेय के निर्देशन में पूरा करेंगे।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, तकनीकी समझ और नवाचार के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए इसे छात्रों की रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण कहा। संकाय के डीन प्रो. ए. के. सिंह ने टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट छात्रों के तकनीकी कौशल को भी मजबूत करेगी।

यह प्रोजेक्ट शहरी जल निकायों की गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से विकसित की जायेगी। इसमें आधुनिक तकनीकों जैसे: ईएसपी8266 माइक्रोकंट्रोलर, जीपीआरएस मॉड्यूल और सेंसर का उपयोग कर तापमान, बीओडी, टर्बिडिटी और टीडीएस जैसे मापदंडों का वास्तविक समय में डेटा संग्रह किया जाएगा। साथ ही, कचरा पहचान प्रणाली के लिए ऑब्जेक्ट डिटेक्शन तकनीक और सैटेलाइट डेटा के माध्यम से रिमोट सेंसिंग का उपयोग कर नए जल निकायों के निर्माण और मौजूदा जल निकायों के क्षरण का विश्लेषण किया जाएगा। परियोजना में एक इंटरएक्टिव वेब पोर्टल आधारित एनजीओ कनेक्ट प्रणाली भी शामिल होगी, जो सामाजिक संगठनों को जल निकायों की सफाई अभियानों से जोड़ने के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को जल संबंधी समस्याओं की रिपोर्ट दर्ज करने की सुविधा देगी।

इस परियोजना का प्रोटोटाइप प्रदर्शन अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ में विषय विशेषज्ञों के समक्ष किया जाएगा।

Tags: #lucknowuniversity#कुलपतिप्रो.आलोककुमारराय#बीटेकछात्रों
ShareSendTweet
Previous Post

लखनऊ विश्वविद्यालय : “किशोर छात्रों में टालमटोल को कम करना” पर एक शोध

Next Post

रूस ने बनाई पहली कैंसर की वैक्सीन

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ अपडेट

संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

April 16, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन

April 16, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post

रूस ने बनाई पहली कैंसर की वैक्सीन

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.