• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय : काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षाशास्त्र विभाग में व्याख्यान का किया आयोजन

December 14, 2024
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय : काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षाशास्त्र विभाग में व्याख्यान का किया आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय : काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षाशास्त्र विभाग में व्याख्यान का किया आयोजन

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रोफेसर हेरम्ब चतुर्वेदी (पूर्व विभागाअध्यक्ष एवं डीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन, उपनिवेशवाद विरोधी प्रतिरोध और इसके व्यापक निहितार्थ’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। विभागाध्यक्ष प्रो दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रोफेसर चतुर्वेदी ने व्याख्यान के प्रारंभ में बताया कि इतिहास को भली – भांति समझने के लिए आवश्यक है कि उसकी पृष्ठभूमि को समझा जाए। ठीक इसी प्रकार यदि हमे काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना को समझना है तो हमे सन् 1905 के बंगाल विभाजन की ओर रुख करना होगा जहां से क्रांतिकारी आंदोलन की चिंगारी को बढ़ावा मिला।

भारत को मिली स्वतंत्रता के पीछे सन् 1905 एवं इसके बाद घटित होने वाली अनेकों क्रांतिकारी गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस व्याख्यान सत्र का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को इस विचार से प्रेरित कराना था की मातृभूमि के लिए हँसते- हँसते फांसी के फंदे पर झूल जाने वाले अमर बलिदानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उन बलिदानियों को उनके सपनों का भारत बनाने में कोई कसर ना छोड़े। ऐसा तभी संभव होगा जब राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक पूर्ण निष्ठा से भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। इसके साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर चतुर्वेदी ने यह संदेश भी दिया की छात्र ज्ञान प्राप्ति के लिए अच्छी पुस्तकों एवं विद्वानों द्वारा दिए गए व्याख्यानों का अनुसरण करें जो उन्हे सत्य ज्ञान एवं तार्किक दृष्टि प्रदान करने में सहायक हो एवं युवा पीढ़ी को भ्रमित होने से रोक सकें। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन शोध छात्रा अंजली द्विवेदी एवं प्रज्ञा सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की निर्देशिका डॉ. आकांक्षा सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विभाग से प्रो. अमिता बाजपेयी ,प्रो मुनेश कुमार, डॉ.अर्पणा गोडबोले, डॉ.किरण लता, डॉ. नीतू सिंह, डॉ बीना, डॉ. सूर्य नारायण तथा डॉ. देवेन्द्र यादव सहित विभाग के शोध छात्रों व स्नातक एवं परास्नातक स्तर के 100 से अधिक छात्रों ने सहभागिता की।

Tags: #lucknow#lucknowuniversity#काकोरीट्रेनएक्शन#प्रोदिनेशकुमार#शिक्षाशास्त्रविभाग
ShareSendTweet
Previous Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 ने आठवें वेतन आयोग करने की मांग की

Next Post

Rajiv dixit : कितना भी तेज बुखार हो मात्र तीन खुराक में होंगे ठीक

Related News

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024
यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : “किशोर छात्रों में टालमटोल को कम करना” पर एक शोध
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : “किशोर छात्रों में टालमटोल को कम करना” पर एक शोध

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : मिशन शक्ति चरण-5 के अन्तर्गत नारी शक्ति, सुरक्षा और सम्मान का हुआ कार्यक्रम
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : मिशन शक्ति चरण-5 के अन्तर्गत नारी शक्ति, सुरक्षा और सम्मान का हुआ कार्यक्रम

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : “पूर्व छात्र व्याख्यान श्रृंखला” में 18वां व्याख्यान हुआ आयोजित
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : “पूर्व छात्र व्याख्यान श्रृंखला” में 18वां व्याख्यान हुआ आयोजित

December 18, 2024
Load More
Next Post

Rajiv dixit : कितना भी तेज बुखार हो मात्र तीन खुराक में होंगे ठीक

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.