• Home
Saturday, December 21, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जानिए : अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी  साज़िश या पब्लिकस्टंट?

December 14, 2024
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

भगदड़ मामले में गिरफ्तार हुए पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) शनिवार को रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने चाहने वालों को शुक्रिया किया है। साथ ही पीड़िता के परिवारवालों के लिए एक बयान दिया है। मामले पर एक्टर ने पहली बार अपना रिएक्शन देकर फैंस के दिलों में ठंडक पहुंचाई है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

 हैदराबाद में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शनिवार को अभिनेता को अंतरिम बेल मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल से निकलते ही अभिनेता ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सॉरी बोलते हुए पीड़िता के परिवार को लेकर बयान दिया है। 

दरअसल, 4 दिसंबर को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में आए थे। अपने फेवरेट स्टार को देखते ही उनके दर्शक बेकाबू हो गए और भगदड़ के चलते एक महिला की मौत हो गई थी। पीड़िता के परिवार ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। 13 दिसंबर को इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में पीड़िता के परिवार ने अभिनेता को रिहा करने की मांग की थी।

रिहा होते ही दिया अपना पक्ष

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन हाई कोर्ट ने 50 हजार के पर्सनल बॉन्ड के तहत अंतरिम जमानत दे दी थी। मगर जेल अथॉरिटीज ने यह कहकर उन्हें शुक्रवार को रिहा नहीं किया कि कागजात उनके पास लेट पहुंचे थे। शनिवार की सुबह अल्लू अर्जुन जेल से बाहर हो गए और अब उन्होंने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

अल्लू अर्जुन ने दिया रिएक्शन

जेल से निकलते ही अल्लू अर्जुन ने बयान जारी करते हुए पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं और उस घटना को लेकर माफी मांगी है। अभिनेता ने कहा, “मैं अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद करना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।”

मालूम हो कि जैसे ही अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा जेल भेजा गया, जेल के बाहर उनके चाहने वालों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था और उन्हें बाहर निकालने की डिमांड करने लगे थे। सोशल मीडिया पर भी ‘We Stand With Allu Arjun’ ट्रेंड करने लगा था। सेलिब्रिटीज भी अभिनेता के सपोर्ट में बोल पड़े थे। फिलहाल, अल्लू ्अर्जुन के वकील का कहना है कि कोर्ट ऑर्डर्स के बावजूद शुक्रवार को जेल से अभिनेता को रिहा न करने पर वह लीगल एक्शन लेने वाले हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

लंबे इंतजार के बाद राधिका आप्टे के घर आई खुशियां :

Next Post

यूथ आइकन सुयश श्रीवास्तव हुए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

Related News

फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने
मनोरंजन

फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

December 20, 2024
संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा
मनोरंजन

संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

December 19, 2024
मनोरंजन

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
मनोरंजन

हिना खान के बाद अब इस एक्टर को हुआ skin cancer

December 18, 2024
मनोरंजन

लापता लेडीज ऑस्कर से हुई बाहर

December 18, 2024
मनोरंजन

मुकेश खन्ना: परवरिश पर सवाल नहीं उठाया था

December 18, 2024
Load More
Next Post
यूथ आइकन सुयश श्रीवास्तव हुए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

यूथ आइकन सुयश श्रीवास्तव हुए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

Latest News

बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

December 20, 2024
बिलासपुर : गौ पूजन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

बिलासपुर : गौ पूजन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

December 20, 2024
फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

December 20, 2024
कैंसर से हार जंग नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, पत्नी ने हर कदम पर दिया साथ

कैंसर से हार जंग नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, पत्नी ने हर कदम पर दिया साथ

December 20, 2024
“कीटोन और एमाइड के इनोवेशन आधारित स्टार्टअप” विषय पर व्याख्यान

“कीटोन और एमाइड के इनोवेशन आधारित स्टार्टअप” विषय पर व्याख्यान

December 20, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.