• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक क्षेत्र में डिजिटल सहभागिता के नए मानक किये तय

December 11, 2024
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक क्षेत्र में डिजिटल सहभागिता के नए मानक किये तय

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक क्षेत्र में डिजिटल सहभागिता के नए मानक किये तय

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक क्षेत्र में डिजिटल सहभागिता के नए मानक तय किये हैं। यह बात यूनिरैंक 2024 में उसकी शानदार प्रदर्शन से साफ झलकती है। आज के दौर में जहाँ पारदर्शिता, सटीक जानकारी और समय पर अपडेट मिलना जरूरी है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इन सभी मामलों में अपनी खास पहचान बनाई है। लखनऊ विश्वविद्यालय की सोशल मीडिया उपस्थिति और सामाजिक सहभागिता इसकी मजबूत रैंकिंग के प्रदर्शन से साफ देखी जा सकती है।

रैंकिंग के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय ने सभी राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों में 41वां स्थान प्राप्त किया है और देश के नियमित विश्वविद्यालयों में 16वां स्थान प्राप्त किया है। यूनि-रैंक द्वारा प्रकाशित विभिन्न सोशल प्लेटफ़ॉर्मों पर उपस्थिति के आधार पर, विश्वविद्यालय ने ट्विटर पर शैक्षिक संस्थानों में 17वां स्थान और नियमित विश्वविद्यालयों में 5वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, यूट्यूब पर यह संस्थानों में 34वें और नियमित विश्वविद्यालयों में 18वें स्थान पर है। विश्वविद्यालय रियल-टाइम इंटरैक्शन और पारदर्शी संवाद से जरिये यह सुनिश्चित करता है कि छात्र, पूर्व छात्र और आम जनता इसकी शैक्षणिक पहलों, शोध उपलब्धियों और सामाजिक योगदानों से जुड़ी जानकारी से हमेशा अपडेट रहें।

स्कीमागो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग भी विश्वविद्यालय के इस प्रदर्शन की पुष्टि करती है। जिसमें विश्वविद्यालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में 91वां और सामाजिक प्रभाव के मामले में देश के नियमित विश्वविद्यालयों में 21 वां स्थान प्राप्त किया था। यह इस बात की तस्दीक करता है कि विश्वविद्यालय एक जिम्मेदार संस्थान के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। और अपने संसाधनों का इस्तेमाल सही जानकारी और पारदर्शिता के साथ वैश्विक चुनौतियों से निपटने में करता है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कहा, “यह रैंकिंग हमारे लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा है। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शिता और नवाचार के जरिए नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों की जरूरतों को समझते हुए और समाज में अपना योगदान देते हुए, ऑनलाइन और ऑफलाइन, हर जगह अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि विश्वविद्यालय की 24×7 सोशल मीडिया उपस्थिति बनी रहे, ताकि हर सवाल का जवाब समय पर दिया जा सके और हर जानकारी तुरंत पहुंचाई जा सके।”

ये उपलब्धियां दिखाती हैं कि लखनऊ विश्वविद्यालय लगातार तेजी, सटीकता और पारदर्शिता को अपनी शैक्षणिक और डिजिटल रणनीतियों का अहम हिस्सा बनाकर आगे बढ़ रहा है। इन मजबूत रैंकिंग्स के साथ, लखनऊ विश्वविद्यालय शैक्षिक उत्कृष्टता और डिजिटल संचार में नेतृत्व करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि की है और एक उज्जवल भविष्य की दिशा में अग्रसर होता दिखाई पड़ रहा है।

Tags: #lucknowuniversity#कुलपतिप्रोफेसरआलोककुमारराय
ShareSendTweet
Previous Post

ज्योतिर्मठ-मलारी हाइवे पर गाड़ी ब्रिज के पास मिली दो युवकों की लाश

Next Post

भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान- शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं

Related News

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024
यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रों के प्रोजेक्ट को सीएसटी-यूपी की स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट योजना के तहत मिला अनुदान

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : “किशोर छात्रों में टालमटोल को कम करना” पर एक शोध
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : “किशोर छात्रों में टालमटोल को कम करना” पर एक शोध

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : मिशन शक्ति चरण-5 के अन्तर्गत नारी शक्ति, सुरक्षा और सम्मान का हुआ कार्यक्रम
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : मिशन शक्ति चरण-5 के अन्तर्गत नारी शक्ति, सुरक्षा और सम्मान का हुआ कार्यक्रम

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : “पूर्व छात्र व्याख्यान श्रृंखला” में 18वां व्याख्यान हुआ आयोजित
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : “पूर्व छात्र व्याख्यान श्रृंखला” में 18वां व्याख्यान हुआ आयोजित

December 18, 2024
Load More
Next Post
भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान- शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं

भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान- शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.