• Home
Monday, January 26, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दी

August 9, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दी
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े मामलों में नियमित ज़मानत दी है. सिसोदिया को फरवरी 2023 में सीबीआई द्वारा गिरफ़्तार करने के एक महीने बाद ईडी ने भी गिरफ़्तार किया था.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े मामलों में जमानत दे दी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांचे गए मामलों में मनीष सिसोदिया को नियमित जमानत दे दी. सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे. उन्हें फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था.

जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि इन मामलों में जमानत मांगने के लिए उन्हें ट्रायल कोर्ट में भेजना ‘न्याय का उपहास’ करना होगा.

अदालत ने सिसोदिया को दो जमानतदारों के साथ 10 लाख रुपये का जमानत बॉन्ड भरने, अपना पासपोर्ट जमा करने और सप्ताह में दो बार जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि उन्हें गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का कोई प्रयास नहीं करना चाहिए. इससे पहले शीर्ष अदालत ने 6 अगस्त को मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.

पीठ ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली सचिवालय या मुख्यमंत्री कार्यालय जाने से प्रतिबंधित करने के ईडी के अनुरोध को भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जैसा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले में किया गया था, जब उन्हें लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी.

सीबीआई और ईडी ने तर्क दिया था कि याचिका विचारणीय नहीं है, क्योंकि सिसोदिया को पहले ट्रायल कोर्ट जाना होगा.

यह तीसरी बार था जब सिसोदिया ने जमानत के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था. पिछले साल 30 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन अगर अगले छह से आठ महीनों में मुकदमा समाप्त नहीं होता है या धीमी गति से आगे बढ़ता है, तो उन्हें अपनी जमानत याचिका को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का विकल्प दिया था.

चूंकि छह महीने में सुनवाई शुरू नहीं हो पाई, इसलिए मनीष सिसोदिया ने देरी के आधार पर जमानत मांगी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 मई को उनकी याचिका खारिज कर दी. उन्होंने जून में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया, जब ईडी ने अवकाश पीठ को बताया कि वह 3 जुलाई तक अपनी शिकायत (या आरोप पत्र) दाखिल कर देगा.

इस दलील को दर्ज करते हुए अदालत ने याचिका के गुण-दोष पर विचार करने से इनकार कर दिया. पिछले महीने सिसोदिया ने जमानत के लिए अपनी तीसरी याचिका दायर की, जो 21 मई के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दूसरी बार दायर की गई

ShareSendTweet
Previous Post

Hello world!

Next Post

लोकसभा में वक़्फ़ विधेयक का भारी विरोध, विपक्ष ने मुस्लिम विरोधी और संविधान पर हमला बताया

Related News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी
Uncategorized

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़
Uncategorized

लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़

January 25, 2025
विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर
Uncategorized

विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर

January 25, 2025
Uncategorized

सर्दियों में अखरोट और खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

December 14, 2024
Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ:

December 10, 2024
Uncategorized

धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन:गरम धरम ढाबे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

December 10, 2024
Load More
Next Post
लोकसभा में वक़्फ़ विधेयक का भारी विरोध, विपक्ष ने मुस्लिम विरोधी और संविधान पर हमला बताया

लोकसभा में वक़्फ़ विधेयक का भारी विरोध, विपक्ष ने मुस्लिम विरोधी और संविधान पर हमला बताया

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.