• Home
Saturday, December 21, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

ब्रिटेन ने सीरियाई लोगों को शरण देने के फैसले पर लगाई रोक

December 10, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
ब्रिटेन ने सीरियाई लोगों को शरण देने के फैसले पर लगाई रोक

ब्रिटेन ने सीरियाई लोगों को शरण देने के फैसले पर लगाई रोक

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सीरिया में हालात बद से बदतर हो गए हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों और राजधानी समेत बड़े शहरों पर अब जेहादी बागियों का कब्जा हो चुका है। राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस की शरण में भाग चुके हैं। इस बीच, ब्रिटेन ने एक बड़ा फैसला लिया है। उसने सीरिया से शरण मांगने वालों को झटका दिया है। दरअसल, शरण देने से संबंधित सभी फैसलों पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसी के साथ, यहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता का आह्वान किया।

सरकार ने कहा कि गृह मंत्रालय ने वर्तमान स्थिति का आकलन करने तक सीरियाई लोगों को शरण देने पर रोक लगा दी है। हम शरण दावों से संबंधित सभी देशों के दिशा-निर्देशों की निरंतर समीक्षा करते रहते हैं, ताकि हम उभरते मुद्दों पर प्रतिक्रिया दे सकें।’

गृह विभाग ने कहा कि जर्मनी, ग्रीस और ऑस्ट्रिया के इसी तरह के कदमों के बाद हजारों सीरियाई शरणार्थियों के लिए शरण आवेदनों पर रोक के बाद वह मामलों की समीक्षा करेगा। उसने आगे कहा कि गृह मंत्रालय ने वर्तमान स्थिति का आकलन करने तक सीरियाई लोगों को शरण देने पर रोक लगा दिया है। हम शरण दावों से संबंधित सभी देशों के दिशा-निर्देशों की निरंतर समीक्षा करते रहते हैं, ताकि हम उभरते मुद्दों पर प्रतिक्रिया दे सकें।’

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब स्टार्मर ने इस सप्ताह मध्य पूर्व के दौरे पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेतृत्व के साथ बातचीत करते हुए सीरिया के कमजोर और विस्थापित लोगों की मानवीय सहायता के लिए 11 मिलियन पाउंड की राशि का एलान किया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि मध्य पूर्व में जो कुछ भी होता है, उसका देश पर भी असर पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम सऊदी अरब के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं, सीरिया में सबसे कमजोर लोगों की रक्षा कर रहे हैं, लेबनान में अपने सहयोगियों का समर्थन कर रहे हैं और इस्राइल एवं गाजा में संघर्षविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’
बता दें, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सीरिया में असद सरकार के पतन का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि सीरियाई लोगों ने असद के बर्बर शासन के तहत बहुत लंबे समय तक कष्ट झेला है और हम उनके देश से जाने का स्वागत करते हैं। हमारा ध्यान अब यह सुनिश्चित करने पर है कि राजनीतिक समाधान हो और शांति और स्थिरता बहाल हो।
Tags: #india#pmmodi#ब्रिटेन#सीरियाई
ShareSendTweet
Previous Post

ट्रंप के आयात शुल्क की धमकियों पर चीनी राष्ट्रपति का पलटवार

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ऑटो वालों को दी पांच गारंटी

Related News

रूस ने बनाई वैक्सीन, कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत
दुनिया

रूस ने बनाई वैक्सीन, कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत

December 20, 2024
वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात
दुनिया

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

December 19, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार
दुनिया

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
चीन : घोटाले में लिप्त अधिकारी को मिली ये सजा
दुनिया

चीन : घोटाले में लिप्त अधिकारी को मिली ये सजा

December 17, 2024
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों के मुद्दे पर अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा- अमेरिका कार्रवाई करे
दुनिया

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों के मुद्दे पर अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा- अमेरिका कार्रवाई करे

December 14, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ‘जॉय बांग्ला’ अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा
दुनिया

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ‘जॉय बांग्ला’ अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा

December 12, 2024
Load More
Next Post
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ऑटो वालों को दी पांच गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ऑटो वालों को दी पांच गारंटी

Latest News

“री-इंजीनियरिंग जेंडर: विमेन ब्रेकिंग बैरियर्स इन इंजीनियरिंग” विषय पर एक जागरूकता क्विज का आयोजन

“री-इंजीनियरिंग जेंडर: विमेन ब्रेकिंग बैरियर्स इन इंजीनियरिंग” विषय पर एक जागरूकता क्विज का आयोजन

December 21, 2024
बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

December 20, 2024
बिलासपुर : गौ पूजन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

बिलासपुर : गौ पूजन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

December 20, 2024
फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

December 20, 2024
कैंसर से हार जंग नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, पत्नी ने हर कदम पर दिया साथ

कैंसर से हार जंग नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, पत्नी ने हर कदम पर दिया साथ

December 20, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.