• Home
Tuesday, January 27, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

ट्रंप के आयात शुल्क की धमकियों पर चीनी राष्ट्रपति का पलटवार

December 10, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
ट्रंप के आयात शुल्क की धमकियों पर चीनी राष्ट्रपति का पलटवार

ट्रंप के आयात शुल्क की धमकियों पर चीनी राष्ट्रपति का पलटवार

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शी जिनपिंग ने कहा कि शुल्कों को लेकर शुरू हुई जंग, व्यापार जंग और तकनीक की जंग ऐतिहासिक चलनों और आर्थिक कानूनों के खिलाफ हैं। बैठक के दौरान जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधों में चीन के सिद्धांतों पर जोर दिया।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन धमकियों पर पलटवार किया है, जिनमें चीन पर आयात शुल्क को जबरदस्त तरीके से बढ़ाने की बात कही गई थी। जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ और तकनीक को लेकर छिड़ी इस जंग में कोई विजेता नहीं होगा और बीजिंग मजबूती से अपने हितों और स्वायत्ता की रक्षा करेगा।

जिनपिंग ने विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बैठक के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शुल्कों को लेकर शुरू हुई जंग, व्यापार जंग और तकनीक की जंग ऐतिहासिक चलनों और आर्थिक कानूनों के खिलाफ हैं। बैठक के दौरान जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधों में चीन के सिद्धांतों पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अपने मामलों पर केंद्रित होने और मजबूती से अपनी स्वायत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की रक्षा करने पर जोर देता रहा है। लेकिन इस बीच उच्चस्तर पर खुलने का हमारा लक्ष्य नहीं बदलेगा।

शी जिनपिंग की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह और शी जिनपिंग काफी अच्छे से बात कर लेते हैं और उनकी हाल ही के हफ्ते में बात हुई है। हालांकि, चीन की तरफ से शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच बातचीत की कोई पुष्टि नहीं की गई है। 
बता दें कि 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले उत्पादों पर 60 फीसदी आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर चीन ने फेंटानिल (हेरोइन से 50 गुना ज्यादा नशीला पदार्थ) की अवैध तस्करी को नहीं रोका तो वह उसके निर्यात पर 10 फीसदी आयात शुल्क और बढ़ा देंगे। फेंटानिल इस वक्त अमेरिका में नशे के सबसे बड़े जरियों में से एक है।
Tags: #chin#अमेरिका#ट्रंप#शीजिनपिंग
ShareSendTweet
Previous Post

Fatehpur : जामा मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा प्रशासन ने जेसीबी से कार्रवाई कर तोड़

Next Post

ब्रिटेन ने सीरियाई लोगों को शरण देने के फैसले पर लगाई रोक

Related News

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप
दुनिया

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप

February 28, 2025
अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार
दुनिया

अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार

February 27, 2025
जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान
दुनिया

जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान

January 20, 2025
अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप
दुनिया

अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

January 19, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर
दुनिया

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास
दुनिया

पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

January 15, 2025
Load More
Next Post
ब्रिटेन ने सीरियाई लोगों को शरण देने के फैसले पर लगाई रोक

ब्रिटेन ने सीरियाई लोगों को शरण देने के फैसले पर लगाई रोक

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.