• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

संभल : तबीयत खराब होने के कारण कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

December 9, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
संभल : तबीयत खराब होने के कारण कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

संभल : तबीयत खराब होने के कारण कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे मामले में कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने सोमवार को रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए और समय की मांग की है। यह रिपोर्ट 29 नवंबर को अदालत में पेश की जानी थी, लेकिन तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उन्होंने समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

अदालत ने उनके अनुरोध पर पहले ही 10 दिन का समय दिया था, जो 9 दिसंबर को समाप्त हो गया। सोमवार को कोर्ट कमिश्नर ने एक बार फिर अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे मंजूर कर लिया गया। कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट फौरी तौर पर तैयार है, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण इसे अंतिम रूप देने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कोर्ट से 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा और कहा कि रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत किया जाएगा।

मुस्लिम पक्ष के वकील जफर अली ने कोर्ट कमिश्नर के बार-बार समय मांगने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में अदालत में आपत्ति दर्ज कराई है। अब देखना होगा कि कोर्ट क्या निर्णय लेता है। आगे की कोई भी कार्रवाई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के बाद ही हो सकेगी।

यह मामला 19 नवंबर को उस समय चर्चा में आया जब चंदौसी स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए एक वाद दायर किया गया। अदालत ने तत्काल कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति कर मस्जिद का सर्वे करने का निर्देश दिया। उसी दिन कोर्ट कमिश्नर ने चंदौसी से संभल पहुंचकर मस्जिद का सर्वे किया।

24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वे किया गया। इस दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसमें पुलिस कर्मी भी शामिल थे। घटना के बाद से पूरे संभल क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है, ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

सर्वे रिपोर्ट की देरी और समय मांगने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम पक्ष ने रिपोर्ट की समय सीमा बढ़ाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कोर्ट कमिश्नर का कहना है कि वह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रिपोर्ट का विश्लेषण नहीं कर पाए। उनका दावा है कि रिपोर्ट लगभग तैयार है और इसे जल्द ही अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

Tags: #sambhal#supremecourt#uttarpradesh#कमिश्नररमेशसिंहराघव#शाहीजामामस्जिद
ShareSendTweet
Previous Post

देवबंद में मस्जिद को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने कही ये बात

Next Post

अगर पूजा स्थल अधिनियम खत्म होगा तो कल भाजपा आरक्षण भी खत्म कर देगी : शाहनवाज़ आलम

Related News

यूपी में बिजली के निजीकरण का विरोध तेज, डिप्टी सीएम ने खाद्य आयोग के गठन का किया एलान
उत्तर प्रदेश

यूपी में बिजली के निजीकरण का विरोध तेज, डिप्टी सीएम ने खाद्य आयोग के गठन का किया एलान

December 18, 2024
यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश

December 18, 2024
मेरठ : उद्योगपति व भाजपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा
उत्तर प्रदेश

मेरठ : उद्योगपति व भाजपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा

December 17, 2024
बदायूं : नीलकंठ महादेव VS जामा मस्जिद मामले में कोर्ट ने दी तारीख
उत्तर प्रदेश

बदायूं : नीलकंठ महादेव VS जामा मस्जिद मामले में कोर्ट ने दी तारीख

December 17, 2024
उत्तर प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया

December 14, 2024
उ प्र लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मण्डल के साथ लेखपाल संघ की मांगो एवं समस्याओ के सम्बन्ध में हुई बैठक
उत्तर प्रदेश

उ प्र लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मण्डल के साथ लेखपाल संघ की मांगो एवं समस्याओ के सम्बन्ध में हुई बैठक

December 14, 2024
Load More
Next Post
अगर पूजा स्थल अधिनियम खत्म होगा तो कल भाजपा आरक्षण भी खत्म कर देगी : शाहनवाज़ आलम

अगर पूजा स्थल अधिनियम खत्म होगा तो कल भाजपा आरक्षण भी खत्म कर देगी : शाहनवाज़ आलम

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.