• Home
Thursday, December 19, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

फ्रांस में क्यों गिरी सरकार? राष्ट्रपति मैक्रों की कुर्सी पर संकट

December 5, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
फ्रांस में क्यों गिरी सरकार? राष्ट्रपति मैक्रों की कुर्सी पर संकट

फ्रांस में क्यों गिरी सरकार? राष्ट्रपति मैक्रों की कुर्सी पर संकट

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फ्रांस में हुए चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम में वहां सरकार गिर गई। प्रधानमंत्री माइकल बर्निये की सरकार बुधवार को संसद में पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव में हार गई, जिससे देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई है। फ्रांस के 60 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब संसद के निचले सदन ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मत दिया है। 

माइकल बर्निये की सरकार के खिलाफ कट्टर वामपंथी दल ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे मरीन ली पेन के नेतृत्व वाले धुर दक्षिणपंथी दल का भी समर्थन मिला। फ्रांस में तीन महीने पहले ही आम चुनाव हुए थे, जिनमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मरीन ली पेन की पार्टी के समर्थन से गठबंधन सरकार का नेतृत्व माइकल बार्निये ने संभाला। हालांकि अब अगले साल के बजट को लेकर बात बिगड़ गई और बर्निये सरकार के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे मरीन ली पेन की पार्टी ने भी समर्थन दिया और बर्निये की गठबंधन सरकार गिर गई।

फ्रांस की संसद के 577 सांसदों में से 331 सांसदों ने सरकार के खिलाफ मत दिया। स्पीकर येल बरून पिवेट ने बताया कि प्रधानमंत्री बर्निये अपना इस्तीफा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सौपेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों सऊदी अरब के दौरे पर थे और अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से कुछ समय पहले ही स्वदेश लौटे थे। अब बर्निये की सरकार गिरने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनसे भी इस्तीफा देने की मांग की गई है। हालांकि राष्ट्रपति मैक्रों ने इससे इनकार कर दिया है। 

फ्रांस में अर्ध-राष्ट्रपति शासन प्रणाली है, जिसमें राष्ट्रपति और संसद दोनों के पास शक्तियां हैं। फ्रांस में राष्ट्रपति के पास सर्वोच्च कार्यकारी अधिकार और अहम नीति निर्धारण शक्तियां होती हैं। राष्ट्रपति ही राज्य के प्रमुख के तौर पर काम करते हैं और राष्ट्रपति को संसद द्वारा पद से नहीं हटाया जा सकता। राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाती है और प्रधानमंत्री ही राष्ट्रपति के नीतिगत एजेंडे को लागू करते हैं और कैबिनेट मंत्रियों की मदद से नौकरशाही का प्रबंधन करते हैं। राष्ट्रपति को संसद भंग करने और कानून बनाने के लिए संसद को दरकिनार करने का भी अधिकार है।

Tags: #प्रधानमंत्रीबर्निये#फ्रांस#स्पीकरयेलबरूनपिवेट
ShareSendTweet
Previous Post

भारत की ‘मेक इन इंडिया’ नीति के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Next Post

कलयुगी बेटों ने पिता को उतारा बेरहमी से मौत के घाट

Related News

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात
दुनिया

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

December 19, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार
दुनिया

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
चीन : घोटाले में लिप्त अधिकारी को मिली ये सजा
दुनिया

चीन : घोटाले में लिप्त अधिकारी को मिली ये सजा

December 17, 2024
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों के मुद्दे पर अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा- अमेरिका कार्रवाई करे
दुनिया

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों के मुद्दे पर अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा- अमेरिका कार्रवाई करे

December 14, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ‘जॉय बांग्ला’ अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा
दुनिया

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ‘जॉय बांग्ला’ अब नहीं होगा बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा

December 12, 2024
भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान- शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं
दुनिया

भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान- शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं

December 11, 2024
Load More
Next Post
कलयुगी बेटों ने पिता को उतारा बेरहमी से मौत के घाट

कलयुगी बेटों ने पिता को उतारा बेरहमी से मौत के घाट

Latest News

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

December 19, 2024
वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

December 19, 2024
जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

December 19, 2024
संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

December 19, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.