• Home
Friday, December 20, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

Maharashtra : एकनाथ शिंदे आज शाम लेंगे डिप्टी CM पद की शपथ

December 5, 2024
in देश, सियासत
Reading Time: 1 min read
Maharashtra : एकनाथ शिंदे आज शाम लेंगे डिप्टी CM पद की शपथ

Maharashtra : एकनाथ शिंदे आज शाम लेंगे डिप्टी CM पद की शपथ

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदा महायुति गठबंधन में भूमिका से पर्दा उठ गया है। वे सरकार का हिस्सा होंगे और आज शाम होने वाले शपथग्रहण समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शिवसेना नेता उदय सामंत ने गुरुवार को यह दावा किया। हालांकि, इससे कुछ देर पहले ही सावंत ने कहा था कि अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद नहीं लेते हैं तो पार्टी का कोई भी विधायक नई सरकार में कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेगा। शपथग्रहण से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शिवसेना के किसी नेता की डिप्टी सीएम बनने का कोई इरादा नहीं है और यह पद शिंदे को ही लेना चाहिए।

भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पिछले कुछ बयानों से यह साफ हो चुका है कि वह नई सरकार में डिप्टी सीएम का पद नहीं चाहते हैं। ऐसे में राज्य सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों में अजित पवार के अलावा दूसरा नाम शिवसेना से किस नेता का होगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है। सामंत ने कहा कि हमने एकनाथ शिंदे को साफ तौर पर बता दिया है कि उन्हें ही नई सरकार में उपमुख्यमंत्री पद लेना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि शिंदे उनकी मांग को मान लेंगे।
शिवसेना विधायकों ने इससे पहले बुधवार को पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। विधायकों ने उनसे नई महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद संभालने का आग्रह किया। पार्टी विधायकों ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से शिंदे से मिल रहे हैं और उन्हें नई सरकार का हिस्सा बनने के लिए मना रहे हैं। दिन भर विधायकों का मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में तांता लगा रहा। पार्टी विधायक भरत गोगावले ने कहा कि हमने उनसे नई सरकार का हिस्सा बनने का आग्रह किया क्योंकि इससे पार्टी और सरकार दोनों को मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि वह हमारे अनुरोधों का सम्मान करेंगे। सभी विधायक और सांसद इस बात पर जोर दे रहे हैं कि शिंदे नई सरकार में शामिल हों।
शिवसेना नेता उदय सामंत ने भी बुधवार को कहा था कि शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की चाहत है कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम का पद लेना चाहिए। हालांकि, शिंदे ने उनसे कहा है कि वह राज्य का दौरा शिवसेना प्रमुख के तौर पर करना चाहते हैं। लेकिन पार्टी चाहती है कि वह डिप्टी सीएम का पद लेकर प्रशासन का हिस्सा बनें। सामंत के इस बयान से माना जा रहा है कि नई सरकार में एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं।
Tags: #bjp#Maharashtra#एकनाथशिंदे#शिवसेनानेताउदयसामंत
ShareSendTweet
Previous Post

निजीकरण के बाद कर्मचारियों की सेवा शर्तों के बारे में मनगढ़ंत प्रोपोगेंडा कर रहा है पॉवर कारपोरेशन: संघर्ष समिति

Next Post

भारत की ‘मेक इन इंडिया’ नीति के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Related News

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष
देश

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

December 19, 2024
संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

December 19, 2024
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपाइयों ने की नारेबाजी
सियासत

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपाइयों ने की नारेबाजी

December 19, 2024
यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश

December 18, 2024
प्रियंका गांधी बांग्लादेश के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची संसद
देश

प्रियंका गांधी बांग्लादेश के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची संसद

December 17, 2024
देश

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

December 18, 2024
Load More
Next Post
भारत की ‘मेक इन इंडिया’ नीति के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

भारत की 'मेक इन इंडिया' नीति के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Latest News

मेरठ : प्रदीप मिश्रा की कथा में हुई भगदड़, कई लोग घायल

मेरठ : प्रदीप मिश्रा की कथा में हुई भगदड़, कई लोग घायल

December 20, 2024
इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

December 20, 2024
हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

December 19, 2024
वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

December 19, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.