• Home
Thursday, January 29, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, मिलेगा रोजगार

December 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, मिलेगा रोजगार

ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, मिलेगा रोजगार

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता नामक योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों के 40 विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 3295 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश को भी योजना का लाभ मिला है। इस योजना के अंतर्गत सौ करोड़ से आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

दरअसल, राफ्टिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला मौजूदा बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राफ्टिंग के शुरुआती स्थलों जैसे ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मरीन ड्राइव और कौडि्याला और समापन स्थलों जैसे नीम बीच, लक्ष्मण झूला और जानकी झूला सहित यहां अभी राफ्टिंग के रोमांच की बुकिंग के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली स्थापित नहीं हो पाई है।

शौचालय और कपड़े बदलने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था जैसी सुविधाओं का अभाव है। साथ ही सुरक्षा प्रावधानों में कमी और ऋषिकेश-तपोवन-शिवपुरी कॉरिडोर पर यातायात से होने वाली भीड़ भी इसमें शामिल है।

राफ्टिंग बेस स्टेशन परियोजना का उद्देश्य ऋषिकेश के राफ्टिंग पर्यटन में बुनियाद ढांचे की चुनौतियों से निपटना और कमियों को दूर करना है। इसके अलावा पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने और क्षेत्र के ईको सिस्टम को बनाए रखने के लिए एक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को नौकरियां मिलने का भी अनुमान है।

योजना के लिए जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी और इसे लागू भी राज्य सरकार ही करेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय इसकी निगरानी करेगा।योजना के लिए 66% धनराशि राज्यों को जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने राज्यों से इस योजना के अंतर्गत विकसित हो रहे पर्यटन स्थलों के विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए दो वर्षों की समयसीमा तय की।

ShareSendTweet
Previous Post

वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अब होगा अभिलेख सत्यापन

Next Post

पूजा स्थल अधिनियम की अवमानना के खिलाफ़ यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस चलायेगा अभियान :शाहनवाज़ आलम

Related News

उत्तराखंड : रोशनी से वन्यजीव नहीं होंगे परेशान, एलिवेटेड रोड पर लगेगी लाइटें
उत्तराखंड

उत्तराखंड : रोशनी से वन्यजीव नहीं होंगे परेशान, एलिवेटेड रोड पर लगेगी लाइटें

January 7, 2025
Uttarakhand: मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा,BJP में होंगे शामिल
उत्तराखंड

Uttarakhand: मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा,BJP में होंगे शामिल

January 4, 2025
Uttarakhand : धारचूला में महिला सीट पर पर्चा भरने वाले पुरुष का नामांकन निरस्त
उत्तराखंड

Uttarakhand : धारचूला में महिला सीट पर पर्चा भरने वाले पुरुष का नामांकन निरस्त

January 2, 2025
CM धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने की मुलाकात
उत्तराखंड

CM धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने की मुलाकात

December 30, 2024
भाजपा और कांग्रेस ने इन योद्धाओं को मैदान में उतारा, सूची की जारी
उत्तराखंड

भाजपा और कांग्रेस ने इन योद्धाओं को मैदान में उतारा, सूची की जारी

December 28, 2024
Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता
उत्तराखंड

Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

December 26, 2024
Load More
Next Post
पूजा स्थल अधिनियम की अवमानना के खिलाफ़ यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस चलायेगा अभियान :शाहनवाज़ आलम

पूजा स्थल अधिनियम की अवमानना के खिलाफ़ यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस चलायेगा अभियान :शाहनवाज़ आलम

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.