• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल डाइट में शाम‍िल करें ये Low Calories वाली सब्‍ज‍ियां

November 30, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल डाइट में शाम‍िल करें ये Low Calories वाली सब्‍ज‍ियां

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल डाइट में शाम‍िल करें ये Low Calories वाली सब्‍ज‍ियां

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

Diabetes के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्‍याल रखना होता है। उन्‍हें अपनी डाइट में Low Calorie और High fibre वाली सब्जियों को शामि‍ल करने की सलाह दी जाती है। ये हरी सब्जियां ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इसके साथ ही इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करती हैं। एक हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को अपनाकर डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

  1. आयरन, मैग्नीशियम, और विटामिन K से भरपूर होता है पालक।
  2. Diabetes के मरीज अपनी डाइट का रखें खास ख्‍याल।
  3. लौकी खाने से हर क‍िसी को ढेरों फायदे म‍िलते 

आज के समय में Diabetes अपने पांव तेजी से पसार रहा है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। आपकी जागरूकता ही आपको बचा सकती है। डायब‍िटीज के मरीजों को खान पान पर व‍िशेष ध्‍यान देने की जरूरत होती है। अगर आप भी पूरी जि‍ंदगी दवाओं पर न‍िर्भर नहीं रहना चाहते हैं तो आपको अपनी Diet में कुछ बदलाव जरूर कर लेना चाहिए। डायबिटीज और Insulin रेजिस्टेंस जैसी स्थितियों में डाइट अहत भूम‍िका न‍िभाता है। ऐसे में Low Calorie और पोषण से भरपूर वाली सब्जियां खाने से न केवल Blood Sugar Level कंट्रोल में रहता है, बल्कि इंसुलिन भी बेहतर होती है। आज हम आपको लो कैलोरीज वाली सब्‍ज‍ियों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे डायब‍िटीज के मरीजों को अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

पालक (Spinach)

आयरन, मैग्नीशियम, और विटामिन K से भरपूर पालक में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। आप पालक को सलाद, सूप या सब्‍जी के रूप में डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

लौकी (Bottle Gourd)

लौकी खाने से हर क‍िसी को ढेरों फायदे म‍िलते हैं। इसको आसानी से पचाया भी जा सकता है। लौकी डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाह‍िए। क्‍योंक‍ि इसमें फाइबर, विटामिन C, और पोटैशियम जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। आप इसको सब्‍जी, रायता या जूस के रूप में डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

करेला (Bitter Gourd)

करेले को डायबिटीज के लिए सुपरफूड माना जाता है। यह ब्लड शुगर को कम करने और इंसुलिन बढ़ाने में मददगार है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। डायब‍िटीज के मरीजों को रोजाना सुबह करेले का जूस पीने की सलाह दी जाती है। आप इसे सब्‍जी बनाकर भी खा सकते हैं।

ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। शुगर लेवल  को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। इसमें विटामिन C और K के साथ क्रोमियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप इसे सलाद, जूस या सब्‍जी के रूप में खा सकते हैं।

भिंडी (Lady Finger)

भिंडी भी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत होते हैं। इसमें विटामिन A, C और कैल्शियम जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। जो शुगर के अवशोषण को धीमा कर इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं। आप इसे सब्‍जी, रायता के रूप में डाइट में शामि‍ल कर सकते हैं।

फूलगोभी (Cauliflower)

फूल गोभी में कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में पाई जाती है। यह लो कैलोरी का होता है। फूलगोभी से ब्लड शुगर को मेंटेन रखा जा सकता है। आप इसका सेवन पराठा, सूप या भुजिया के रूप में कर सकते हैं।

टमाटर (Tomato)

टमाटर कम कैलोरी वाली सब्‍जी होती है। इसमें शुगर भी कम मात्रा में होती है। आपको बता दें क‍ि टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन और विटामिन C जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। आप इसे सूप, सलाद या सब्‍जी के रूप में खा सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

ShareSendTweet
Previous Post

वजन कम करने के लिए जीरा वॉटर बनाने का सही तरीका

Next Post

सपा सांसद माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने संभल जाने से रोका,धरने पर बैठे

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल
सेहत

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
Load More
Next Post
सपा सांसद माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने संभल जाने से रोका,धरने पर बैठे

सपा सांसद माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने संभल जाने से रोका,धरने पर बैठे

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.