• Home
Thursday, January 29, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जानें ! Covid के बाद क्यों बड़े तेजी से हार्ट अटैक की समस्या

November 30, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
जानें ! Covid के बाद क्यों बड़े तेजी से हार्ट अटैक की समस्या

जानें ! Covid के बाद क्यों बड़े तेजी से हार्ट अटैक की समस्या

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कोरोना महामारी के बाद तेजी से बढ़े सडन कार्डियो अटैक (अचानक दिल का दौरा) के कारणों का पता चल गया है। आने वाले दिनों में इसकी रोकथाम के लिए दवा का विकास किया जाएगा। यह दावा विशेषज्ञों ने एम्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फार्माकोलॉजी सम्मेलन और भारतीय फार्माकोलॉजी सोसायटी के 54 वें वार्षिक सम्मेलन में किया।

विशेषज्ञों का दावा है कि ऐसे मामलों के बढ़ने के पीछे मस्तिष्क से निकलने वाले कैटेकोलामाइन हार्मोन के साथ ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस है। दरअसल, शरीर में एन प्रोटिन रक्षात्मक कार्य करता है। इन्हें एसी 2 रेगुलेट करता है। जब शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है तो दिल के धड़कन की गति तेज हो जाती हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए मस्तिष्क से कैटेकोलामाइन हार्मोन रिलीज होते हैं।

इसका कारण दिल को नियंत्रित करना होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा रिलीज होने के कारण यह दिल की पंपिंग को बंद कर देता है जिससे मरीज की मौत तक हो जाती है। कोविड के बाद ऐसे मामले बढ़े, लेकिन 80 फीसदी इससे अछूते रहे। 20 फीसदी मरीज गंभीर हुए। 5 फीसदी में स्थिति ज्यादा खराब हुई।

एम्स में आयोजित फार्माकोलॉजी कांफ्रेंस में कनाडा से आए भारतीय मूल के दिल के विशेषज्ञ डॉ. एन एस ढल्ला ने कहा कि 80 फीसदी कैंसर के मरीजों के मौत के पीछे दिल की बीमारी कारण होती है। कीमोथेरेपी की दवा के साइड इफेक्ट्स से दिल का रोग बढ़ता है।

दवाओं में हो रहा सुधार, इंजेक्शन का काम करेगी क्रीम
डॉक्टरों ने कहा कि दवाओं के विकास की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। एक समय बोटॉक्स जैसी दवाओं को इंजेक्शन देने की जरूरत होती थी। अब वहीं फायदा क्रीम से भी होने लगा है। इसे शरीर पर लगाने से ही फायदा मिलेगा। एम्स में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो डीएस आर्य का कहना है कि ये दवाएं कैंसर कोशिकाओं पर विशिष्ट प्रोटीन को पहचानती हैं और उन्हीं पर हमला करती हैं। इससे शरीर की अन्य स्वस्थ कोशिकाओं को कम नुकसान पहुंचता है।

आज की खोज, कल की दवा
देश में रोगों की दवाओं के लिए अभी विदेशों पर निर्भर होना पड़ता है। सम्मेलन में चर्चा किया गया कि देश में काफी क्षमता है। यदि युवा के साथ वैज्ञानिक इस दिशा में काम करें तो कई दवाओं का विकास हो सकता है। हमें विदेशी कंपनी की दवा की जरूरत नहीं रहेगी। यह सुरक्षित होने के साथ सस्ती व प्रभावी होंगी।

जड़ी-बूटी का खजाना
डॉक्टरों का कहना है कि देश में दवाओं के विकास की अपार संभावनाएं हैं। देश में जड़ी बूटी का खजाना है। इनकी मदद से भविष्य में कई रोगों का इलाज किया जाएगा। 30 नवंबर तक चले इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव सहित अन्य विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी।

ShareSendTweet
Previous Post

जानें ! रोजाना कच्चा लहसुन खाने के अचूक फायदे

Next Post

वजन कम करने के लिए जीरा वॉटर बनाने का सही तरीका

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल
सेहत

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
Load More
Next Post
वजन कम करने के लिए जीरा वॉटर बनाने का सही तरीका

वजन कम करने के लिए जीरा वॉटर बनाने का सही तरीका

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.