• Home
Monday, January 26, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

नीतीश सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली

February 27, 2025
in सियासत
Reading Time: 1 min read
नीतीश सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली

नीतीश सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड की भागीदारी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में नहीं थी तो अब विभागों की कटौती या बदलाव में भी जदयू का नाम नहीं है। मतलब, मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के आने से भी जदयू के मंत्रियों की राजनीतिक सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी सात नए मंत्री भारतीय जनता पार्टी कोटे से बनाए गए, इसलिए सबसे ज्यादा असर भाजपा के पुराने मंत्रियों पर ही पड़ा है। सेहत पर असर भाजपा-जदयू के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर पर भी पड़ा है।

गुरुवार को जारी विभागों में बदलाव की सूची के तहत 15 नामों में सबसे ऊपर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम था, लेकिन उनके विभाग से छेड़छाड़ नहीं की गई है। उनके पास वित्त एवं वाणिज्य-कर बना हुआ है। भाजपा कोटे के ही दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विभागों में भारी उलटफेर है। उनके दो अहम विभाग- पथ निर्माण और कला-संस्कृति एवं युवा विभाग ले लिए गए हैं। पथ निर्माण विभाग अब भाजपाई नितिन नवीन को दिया गया है, जबकि कला-संस्कृति एवं युवा विभाग नए मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दिया गया है। विजय कुमार सिन्हा के पास पहले का विभाग- खान एवं भूतत्व रह गया और नया विभाग- कृषि दिया गया है। कृृषि विभाग इससे पहले मंगल पांडेय के पास था। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब नए मंत्री संजय सरावगी के पास आ गया है।

नितिन नवीन का पूरा विभाग ही बदला, मंगल पांडेय का घटा-बढ़ा : 
नगर विकास एवं आवास विभाग अब नितिन नवीन के पास नहीं रहा। उनके पास सिर्फ यही विभाग था। यह विभाग नितिन से लेकर नए मंत्री बने जीवेश कुमार को दिया गया है। नितिन नवनी को पथ निर्माण विभाग दिया गया है। दूसरी तरफ, मंगल पांडेय से कृषि विभाग लेकर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दे दिया गया है। मंगल पांडेय अब स्वास्थ्य मंत्री के अलावा विधि विभाग भी संभालेंगे।

प्रेम कुमार और नीतीश मिश्रा से एक-एक विभाग लेकर नए मंत्री को दिए : 
भाजपा के पिछड़ा चेहरा डॉ. प्रेम कुमार के पास अबतक दो विभाग थे- सहकारिता और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन। प्रेम कुमार अब सिर्फ सहकारिता मंत्री रह गए हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उनसे लेकर नए मंत्री बने डॉ. सुनील कुमार को दे दिया गया है। इसी तरह, अगड़ा चेहरा नीतीश मिश्रा के पास उद्योग के साथ पर्यटन विभाग था। अब वह सिर्फ उद्योग मंत्री रहेंगे। पर्यटन विभाग नए मंत्री बने राजू कुमार सिंह को दे दिया गया है।

हम-से के संतोष कुमार सुमन को भारी नुकसान : 
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के पास सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन- यह तीन विभाग थे। इसमें से आपदा प्रबंधन विभाग नए मंत्री बने भाजपा के विजय मंडल को दे दिया गया है। इसी तरह, सूचना प्रावैधिकी विभाग अब भाजपाई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पटेल को दे दिया गया है।

 देखिए, किनके पास अब कौन-सा विभाग : 

  • नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री– सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवायल, निगरानी, निर्वाचन सहित गैर-आवंटित सभी विभाग।
  • सम्राट चौधरी (भाजपा)– वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग।
  • विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)– खान एवं भू तत्व विभाग।
  • विजय कुमार चौधरी (जदयू)– जल संसाधन, संसदीय कार्य।
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू)– ऊर्जा, योजना एवं विकास।
  • प्रेम कुमार (भाजपा)– सहकारिता विभाग।
  • श्रवण कुमार (जदयू)– ग्रामीण विकास।
  • रेणु देवी (भाजपा)– पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग।
  • मंगल पांडेय (भाजपा)– स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग।
  • नीरज कुमार सिंह बबलू (भाजपा)– लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग।
  • अशोक चौधरी (जदयू)- ग्रामीण कार्य।
  • लेशी सिंह (जदयू)- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
  • मदन सहनी (जदयू)- समाज कल्याण।
  • नीतीश मिश्रा (भाजपा)– उद्योग विभाग।
  • नितिन नवीन (भाजपा)– पथ निर्माण विभाग।
  • महेश्वर हजारी (जदयू)- सूचना एवं जनसंपर्क।
  • शीला कुमारी मंडल (जदयू)– परिवहन।
  • सुनील कुमार (जदयू)- शिक्षा।
  • जनक राम (भाजपा)– अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग।
  • हरि साहनी (भाजपा)– पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
  • कृष्ण नंदन पासवान (भाजपा)– गन्ना  उद्योग विभाग।
  • जयंत राज (जदयू)- भवन निर्माण।
  • मो. ज़मा खान (जदयू)- अल्पसंख्यक कल्याण।
  • रत्नेश सादा (जदयू)- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।
  • केदार गुप्ता (भाजपा)– पंचायती राज विभाग।
  • सुरेंद्र मेहता (भाजपा)– खेल विभाग।
  • संतोष सिंह (भाजपा)– श्रम संसाधन विभाग।
  • संजय सरावगी (भाजपा)– राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग।
  • डॉ. सुनील कुमार (भाजपा)– पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
  • राजू कुमार सिंह (भाजपा)– पर्यटन विभाग।
  • मोतीलाल प्रसाद (भाजपा)– कला संस्कृति एवं युवा विभाग।
  • जीवेश कुमार (भाजपा)– नगर विकास एवं आवास विभाग।
  • विजय मंडल (भाजपा)– आपदा प्रबंधन विभाग।
  • मंटू सिंह (भाजपा)– सूचना प्रा वैधिकी विभाग।
  • संतोष सुमन (हम-से)– लघु जल संसाधन विभाग।
  • सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।
Tags: #bihar#nitishkumar#PATNA#pmmodi
ShareSendTweet
Previous Post

ग्रोविटास सीजन 4: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय में प्रतिभा और रणनीति का शक्ति-सम्पन्न उत्सव

Next Post

एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर हुआ रिलीज

Related News

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ अपडेट

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

March 8, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
कॉर्पोरेट भूमाफियाओं के लिए किसानों की जमीन सरकार बेच रही है : लोकदल
लखनऊ अपडेट

कॉर्पोरेट भूमाफियाओं के लिए किसानों की जमीन सरकार बेच रही है : लोकदल

March 1, 2025
Load More
Next Post
एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर हुआ रिलीज

एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर हुआ रिलीज

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.