• Home
Monday, January 26, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार की किस बात की वाह वाही करती महामहिम राज्यपाल महोदया : आराधना मिश्रा मोना

February 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, सियासत
हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार की किस बात की वाह वाही करती महामहिम राज्यपाल महोदया : आराधना मिश्रा मोना
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन महामहिम राज्यपाल द्वारा सरकार के झूठ के काले शब्दों की इबारत के पुलिंदा अभिभाषण के सिर्फ दो पेज पढ़ने पर नेता विधानमंडल दल कांग्रेस श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने सरकार को घेरा और भाजपा सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ और प्रदेश की जनता से किया जा रहे छल और धोखा देने पर सवाल कर घेरा ।

नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज जो विधानसभा के अंदर संयुक्त सत्र के दौरान घटित हुआ, वह दर्शाता है कि महामहिम राज्यपाल महोदय प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही और प्रदेश में दलितों , पिछड़ों से हो रहे अन्याय, पेपर लीक, भ्रष्टाचार पर काफी नाराज हैं , आज इसीलिए महामहिम राज्यपाल महोदया ने सरकार के द्वारा जो झूठ की इबारत अभिभाषण के रूप में लिखी गई थी उसके सिर्फ दो पन्ने ही पढ़े क्योंकि वह जानती हैं कि अभिभाषण में सरकार ने जो लिखा है वह सिर्फ और सिर्फ झूठ है , प्रदेश की जनता से छलावा है , और इस पाप की वह भागीदार नही बनना चाहतीं, इससे पहले भी राज्यपाल महोदया प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर असंतोष जाहिर कर चुकी हैं।

डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बत्तर और खराब होती चली जा रही है, प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे बलात्कार, डकैती, चोरी, लूट, हत्या, जातीय हिंसा को रोकने को लेकर कोई ठोस नीति और कदम नहीं उठाए जा रहे हैं , श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की रोकथाम को लेकर कोई सरकार की तैयारी नहीं दिखती है, किसानों को खाद और बीज क्रय केंद्र में छूट दिए जाने के संबंध में सरकार की तरफ से मजबूत और आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं , सरकार अपनी ऊर्जा सिर्फ झूठे प्रचार और धार्मिक ध्रुवीकरण का एजेंडा चला रही है, मुफ्त सिंचाई की बातें जो भाजपा के द्वारा की गई थीं वह भी सब छलावा निकल रहा है, गन्ना किसानों के गन्ना खरीद पर शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने और घटतौली, बिचौली और दलाली पर अंकुश लगाने के संबंध में भाजपा सरकार की तरफ से शिथिलता है, छुट्टा पशुओं से फसल की सुरक्षा के संबंध में कोई प्रबंध नहीं सिर्फ झूठ बोला जा रहा है,बेरोजगार नौजवान सड़क पर रोजगार के लिए भटक रहे हैं , इस सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने इसी वजह से अभिभाषण जो झूठ का पुलिंदा था उससे इतिश्री कर ली, और 42 पन्नों में सिर्फ दो पन्ने पढ़कर अपनी नाराजगी और असंतोष जाहिर किया , प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा है, प्रदेश की प्रतिभाएं जो इस प्रदेश को आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर सकती थीं सरकार जिनका सदुपयोग कर सकती थी लेकिन दुर्भाग्य है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण के मुद्दे पर ही काम कर रही है,सरकार बनने के बाद भी अभी भी सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण का एजेंडा चलाया जा रहा है , जिसकी वजह से प्रदेश में तमाम प्रतिभाएं बेरोजगार हैं निराशा है उनके प्रोत्साहन को लेकर कोई भी प्रबंध नहीं हो रहे हैं।

श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की बुरी हालत है, सुदृढ़ अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की डेढ़ लाख से ज्यादा कमी है लेकिन उसके लिए कोई तैयारी नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है, अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं दवा और बेड की कमी बनी हुई है ,और चिकित्सालय डॉक्टर , कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टॉफ पद खाली पड़े हैं उसको लेकर सरकार का कोई चिंता नही महिलाओं को लेकर भाजपा सरकार सिर्फ नारे तक सीमित रह गई महिलाओं और युवतियों के सुरक्षा, बेहतर जीवन और स्वास्थ्य संबंधी सुधार योजना को लेकर भाजपा की रुचि नहीं है।

श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा सरकार चाहती थी कि जो उन्होंने झूठ का पुलिंदा अभिभाषण में तैयार किया है महामहिम राज्यपाल उसका बखान व झूठी वाहवाही करें लेकिन राजपाल भी उत्तर प्रदेश में ही रह रही हैं उत्तर प्रदेश की हकीकत से वाकिफ हैं,कि सरकार कोई भी काम जमीन पर नहीं उतर पा रही है इसी वजह से विधानसभा में पिछले वर्ष जो बजट पारित हुआ था वह खर्च नहीं हो पाया है उसमें सरकार की इच्छाशक्ति की कमी साफ झलकती है, और सरकार की निरंकुशता बढ़ती चली जा रही है विश्वविद्यालय में महाविद्यालय में जो नियुक्तियां हो रही है वहां आरक्षण कोटा का पालन नहीं हो रहा है, सरकारी नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा लागू है जिसकी वजह से काम करने वाले लोग असुरक्षा की भावना के साथ काम कर रहे हैं महाकुंभ में अव्यवस्था के कारण हजारों श्रद्धालुओं की जान चली गई तो ऐसे में महामहिम राज्यपाल किस बात की वाहवाही करतीं, हर मोर्चे पर फेल सरकार की किस बात की वाहवाही हो ।

Tags: #anandibenpatel#aradhanamishra#bjp#congress#rajyapal
ShareSendTweet
Previous Post

लखनऊ विश्वविद्यालय : इंटर हॉस्टल कॉम्पीटिशन फेस्ट 2025 का होगा कार्यक्रम

Next Post

पत्नी से गैंगरेप, पति नें माँगा इन्साफ मिली मौत

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत
उत्तर प्रदेश

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post
छात्रा की आंखों में पाउडर स्प्रे किया, कपड़े फाड़े, गलत करने की कोशिश

पत्नी से गैंगरेप, पति नें माँगा इन्साफ मिली मौत

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.