• Home
Saturday, January 31, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

January 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, सियासत
Reading Time: 1 min read
सोनभद्र : CM योगी “विधायक खेल महाकुंभ” के समापन समारोह में हुए सम्मिलित
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद सोनभद्र में विधायक खेल महाकुम्भ के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की लगभग 700 करोड़ रुपये की 129 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष रस्साकसी की अमृत खेल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने विधायक खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने वाले विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। एक नए भारत का दर्शन हो रहा है। खेलकूद की गतिविधियों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है। उत्तर प्रदेश विकास करेगा, तभी भारत विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करेगा। उत्तर प्रदेश विकास तब करेगा, जब प्रदेश का हर जनपद विकास के पायदान पर मजबूती के साथ खड़ा होगा। केवल एक जगह के विकास से प्रदेश का विकास नहीं होगा। हमें सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाना पड़ेगा, जिसमें आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विरासत के विकास के साथ-साथ भौतिक विकास के कार्य भी हों। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा खेलकूद की गतिविधियों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश व देश की आदि परम्परा को समेटे हुए सोनभद्र सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण जनपद है। यह सृष्टि के प्रारम्भिक जीवाश्मों के पार्क, गुफा चित्रों, प्राकृतिक संसाधनों, जल एवं वन से परिपूर्ण है। इस जनपद का शिवद्वार मन्दिर 11वीं शताब्दी का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर, श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर, माँ ज्वालामुखी देवी मन्दिर, माँ मुण्डेश्वरी माता मन्दिर के चतुष्कोणीय आवरण के बीच यह पूरा जनपद अवस्थित है। यह अपनी भौगोलिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और प्राकृतिक बनावट के कारण अत्यन्त महत्वपूर्ण है तथा भारत का स्विट्जरलैण्ड बनने की सामर्थ्य रखता है। सोनभद्र 12,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन करता है। यह देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में विख्यात है। उन्होंने आगे कहा कि देश दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति काशी तथा प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहता है। यह प्रधानमंत्री की विरासत और विकास की परिकल्पना का साकार रूप है। नये भारत में काशी विश्वनाथ धाम अपनी भव्य आभा बिखेर रहा है। प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का आगाज हो चुका है। वहां करोड़ों लोग स्नान कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। विगत तीन दिनों में लगभग 06 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन माँ गंगा, माँ यमुना तथा माँ सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान किया है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की परिकल्पना भी साकार हो रही है। सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है। सोनभद्र में हर घर नल की योजना धरातल पर उतर चुकी है। यहां के पौराणिक स्थलों का पुनरुद्धार तथा सुन्दरीकरण किया जाएगा। यहां बने रिजर्वायर्स में फ्लोटिंग सोलर पैनल के माध्यम से इस क्षेत्र को ग्रीन एनर्जी से युक्त किया जाएगा। लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। खेल महाकुम्भ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विधायक भूपेश चौबे को धन्यवाद देते हुए कहा कि चौबे और उनकी टीम ने 11,000 लोगों के माध्यम से रचनात्मकता एवं सकारात्मकता के साथ कार्य किया है। इसके माध्यम से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं के साथ-साथ सीनियर सिटीजन ने भी भाग लिया। यह अत्यंत रोचक तथा मनोरंजक है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा तथा आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक मार्ग है। 65 वर्ष से ऊपर के लोग रस्साकसी के अमृत खेल में प्रतिभागी बने। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ शक्ति का सामर्थ्य दिखाने का अवसर भी था। जीवन में जीवन्तता आवश्यक होती है। ज्ञान, परिश्रम तथा मनोरंजन का मार्ग अपनाते हुए जब हम प्रकृति के साथ जीने के आदी होंगे, तो स्वस्थ तथा दीर्घजीवी बनेंगे। मानव ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है। यह प्रमाणित होना चाहिए। यहां बालिकाओं ने कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज तथा नगवां की टीमें बड़ी मजबूती के साथ आपस में लड़ीं। यह प्रतियोगिताएं निचले स्तर पर प्रारम्भ हुईं और ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत तथा ब्लॉक से होते हुए यहां तक पहुंचीं। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुल 11,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, क्रिकेट, दृष्टि बाधित क्रिकेट, जिलाधिकारी व विधायक एकादश क्रिकेट, दंगल, कैरम, शतरंज, निबन्ध लेखन, परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिताएं सम्मिलित थीं।

सोनभद्र में 16,000 से अधिक भूमि पट्टों के वितरण की कार्यवाही की जा चुकी है। यहां के लोगों को अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इनमें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाएं सम्मिलित हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान व प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अन्तर्गत जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को अनेक आधारभूत सुविधाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोनभद्र के 176 गांवों का चयन किया गया है। इसमें अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए पीपरखांड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। अन्य ब्लॉकों को भी इसके लिए चयन प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सोनभद्र तेजी के साथ विकास की प्रक्रिया से जुड़ रहा है।

Tags: #cmyogiadityanath#sonbhadra#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

सलमान खान से राशा ने सीखी खास बात, साझा किया किस्सा

Next Post

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत
उत्तर प्रदेश

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.